उज्जैन को मिला नया इको टूरिज्म जोन, 55 हेक्टेयर में दिखेंगे सिंह और बाघ

Kaushiki | Apr 30, 2025, 12:00 IST
Share
उज्जैन आर्टिफिशियल जंगल सफारी
उज्जैन आर्टिफिशियल जंगल सफारी

उज्जैन में 55 हेक्टेयर में बना आर्टिफिशियल जंगल सफारी पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देगा। यहां सिंह, बाघ, पक्षियों और बच्चों के लिए खास आकर्षण होंगे। आइए जानें यहां और क्या है खास...

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में पहली बार ऐसा अनोखा जंगल सफारी जोन विकसित किया गया है जो पूरी तरह आर्टिफिशियल है। यह जंगल 55 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है और इसमें अब तक लगभग 1.5 लाख पौधे रोपे जा चुके हैं।

यह क्षेत्र पहले बंजर जमीन थी, जहां केवल घास उगती थी। 2007 में वन विभाग ने यहां वृक्षारोपण की शुरुआत की और अब यह क्षेत्र घने जंगल में तब्दील हो चुका है। बांस, शीशम, आंवला, सागौन और जामुन जैसे वृक्ष यहां देखने को मिलते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...अक्षय तृतीया पर शहनाइयों से गूंजेगा एमपी, आज होंगी 60 हजार से ज्यादा शादियां!

बंजर जमीन पर बना हरा जंगल

बता दें कि, इस क्षेत्र में पहले केवल घास होती थी। 2007 से वन विभाग ने इस बंजर जमीन पर काम शुरू किया। अब यहां बांस, शीशम, आंवला, सागौन, जामुन जैसे घने वृक्ष मौजूद हैं। यह पार्क सिर्फ पर्यटन ही नहीं, बल्कि एक रेस्क्यू सेंटर भी होगा।

ये खबर भी पढ़ें...इंदौर पुलिस ने 2000 करोड़ की आस्था एजुकेशन में संघवी के कहने पर की FIR, उन्हें HC ने किया बाहर

क्या-क्या है सफारी में खास

इस जंगल को सिर्फ पर्यटन के लिए नहीं बल्कि एक रेस्क्यू और रिकवरी सेंटर के रूप में भी तैयार किया गया है। पर्यटक यहां सिंह, बाघ और भालू जैसे वन्य जीवों को नजदीक से देख सकेंगे।

सफारी की प्रमुख विशेषताएं

  • सिंह और बाघों के लिए सेफ जोन
  • बीमार व घायल जानवरों के लिए रेस्क्यू सेंटर
  • एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत देशभर से लाए जाएंगे वन्य जीव
  • स्वस्थ जानवरों को जंगल में छोड़ने की योजना

बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षण

  • 50 फीट ऊंचा वॉच टॉवर
  • एडवेंचर गेम्स, झूले और हट्स
  • इंटरप्रिटेशन सेंटर – वन्य जीवन से जुड़े ज्ञान के लिए
  • मेरी-गो-राउंड और थीम-बेस्ड ट्रेल्स
ये खबर भी पढ़ें... सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में शिप्रा जल से सिंचित 50,000 बांस उगाए, साधु-संत लहराएंगे धर्म ध्वजाएं

क्यों बनाया गया यह जंगल

उज्जैन जिले की कुल भूमि 6091 वर्ग किमी है, लेकिन उसमें से सिर्फ 42 वर्ग किमी वन भूमि है। यानी जिले की कुल जमीन का 1% से भी कम हिस्सा वन विभाग के पास है। ऐसे में नौलखी बीड़ में आर्टिफिशियल तरीके से जंगल बनाकर इको-टूरिज्म जोन विकसित किया गया है।

देशभर से आएंगे वन्य प्राणी

इस सफारी पार्क में विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीव लाने की योजना है:

  • एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत
  • स्वस्थ जानवर जंगल में छोड़े जाएंगे, बीमार या घायल जीवों को यहीं रेस्क्यू जोन में रखा जाएगा
  • यह सफारी रेस्क्यू और रिकवरी दोनों में सहायक होगी

पहले से मौजूद पक्षियों की प्रकार

यहां पहले से कई स्थानीय और प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं:

  • किंगफिशर
  • गोल्डन ओरियल
  • रेड बैंडेड बुलबुल
  • लाफिंग डव
  • टिटहरी, कॉपर स्मिथ, ग्रे फ्रेंकोलिन, जंगल बाबलर।
  • यह जंगल भविष्य में बर्ड वॉचिंग और जैव विविधता अध्ययन का केंद्र बन सकता है।
यह जंगल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि उज्जैन को एक नया पर्यटन स्थल भी प्रदान करेगा। इससे न सिर्फ स्थानीय रोजगार बढ़ेगा, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों और रिसर्च संस्थानों को भी वन्य जीवन और इको-लर्निंग के क्षेत्र में नया मंच मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश में मृत्युदंड के 38 बंदी, पिछले 20 सालों में एक को भी नहीं हुई फांसी

Ujjain | एसपी उज्जैन | ईको टूरिज्म | ईको टूरिज्म मॉडल | एमपी टूरिज्म | एमपी टूरिज्म इंडस्ट्री | एमपी में टूरिज्म | eco-tourism | bhopal tourism | MP News | मध्यप्रदेश न्यूज

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • उज्जैन
  • एमपी टूरिज्म
  • eco-tourism
  • ईको टूरिज्म
  • जंगल सफारी
  • bhopal tourism
  • एसपी उज्जैन
  • एमपी टूरिज्म इंडस्ट्री
  • एमपी में टूरिज्म
  • ईको टूरिज्म मॉडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि