20 फीट के दैत्य ने ठप कर दी पानी सप्लाई, आज प्यासा रहेगा ये शहर

Dolly patil | Nov 04, 2024, 09:23 IST
Share
डैम
डैम

धर्मनगरी में जब पानी सप्लाई रुक गई तो अधिकारी डैम के इंटक वेल में जांच करने गए, वहां उन्होंने जो देखा उससे उनके भी होश उड़ गए। दरअसल, डैम में 20 फीट के दैत्य ने पूरे शहर की पानी सप्लाई ठप कर दी थी, जिसके कारण आज प्यासा रहेगा पूरा शहर। जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। रविवार को शहर के पानी की सप्लाई करने वाले गंभीर डैम में अचानक पानी की सप्लाई रुक गई। अधिकारियों ने जब गंभीर नदी के इंटक वेल पैनल रूम की जांच के बाद जो कारण सामने आया उसने सभी के होश उड़ा दिए।

उज्जैन में पानी की सप्लाई करने वाले गंभीर डैम में रविवार को अचानक पानी की सप्लाई रुक गई। जब जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीर नदी के इंटक वेल को देखा, तब उन्हें पानी की सप्लाई रुकने का कारण पता चला। दरअसल,उसमेंएक 20 से 22 फीट लंबा सांप घुस गया था। इस सांप की वजह से पानी की सप्लाई में बाधा आ रही थी। इस कारण से शहर भर में 4 नवंबर को पानी में कमी का सामना करना पड़ेगा।

सांप ने उड़ाए अफसरों के होश

अधिकारियों को रविवार को यह सूचना मिली कि गंभीर नदी के इंटक वेल में कुछ तकनीकी समस्या हो गई है, जिसके वजह से शहर की टंकियों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (एमपीईबी) की टीम मौके पर पहुंची। जब अधिकारियों ने इंटक वेल की जांच की, तो वहां एक भिमकाय सांप देखा जो पैनल रूम में बैठा हुआ था। लेकिन, विशाल सांप की मौत हो चुकी थी। सांप के आकार को देखकर सब डर से हिल गए थे। इसके तुरंत बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप का शव ले गई।

उज्जैन में नहीं मिलेगा आज पानी

इस मामले के बाद एमपीईबी ने इंटक वेल पैनल रूम की गहन जांच की और पाया कि सांप की मौजूदगी के वजह से सप्लाई लाइनों में फॉल्ट आ गया था। जिस वजह से इंटेक वेल के कंट्रोल पैनलों और ट्रांसफार्मर में जर्क आ गया था। मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के कर्मचारी अब इस समस्या को सुलझाने में जुटे हैं, लेकिन जब तक यह समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक शहर की टंकियों में पानी नहीं भरेगा जिसके वजह से नगर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

thesootr links

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Snake
  • एमपी में पानी की समस्या
  • ujjain
दोबारा बनेगी एसआई पुलिस भर्ती की मेरिट लिस्ट, 2013 की भर्ती में हो गया था बड़ा खेल

By Neel Tiwari

दोबारा बनेगी एसआई पुलिस भर्ती की मेरिट लिस्ट, 2013 की भर्ती में हो गया था बड़ा खेल
सुसाइड से पहले दिल्ली गए थे बंटी नागर, 25 करोड़ की जमीन ली, मौत का कारण व्यक्तिगत

By Sanjay Gupta

सुसाइड से पहले दिल्ली गए थे बंटी नागर, 25 करोड़ की जमीन ली, मौत का कारण व्यक्तिगत
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह और टीआई महेश लिल्हारे के भाई से था गहरा रिश्ता? पुलिस ने की पूछताछ

By Manya Jain

फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह और टीआई महेश लिल्हारे के भाई से था गहरा रिश्ता? पुलिस ने की पूछताछ
क्या एसओजी रीडर जसवंत राव ने 2 करोड़ की रिश्वत स्वीकार की? एसीबी की जांच में नई बातें उभरकर आ रही हैं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या एसओजी रीडर जसवंत राव ने 2 करोड़ की रिश्वत स्वीकार की? एसीबी की जांच में नई बातें उभरकर आ रही हैं
विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा

By Mukesh Sharma

विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा
मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल

By Aman Vaishnav

मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल
शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

By Harrison Masih

शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश