ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जब्त हुईं बाइक, भारी जुर्माना सुनकर टेंशन में युवक ने कर दिया कांड

Vikram Jain | Mar 18, 2025, 23:22 IST
Share
ujjain drink and drive penalty suicide case 
ujjain drink and drive penalty suicide case 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में ड्रिंक एंड ड्राइव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में बाइक जब्त होने के बाद 10 हजार का जुर्माना सुनकर युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि की थी।

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने शराब पीकर बाइक चलाने के मामले में बाइक जब्त होने और 10 हजार रुपए तक के जुर्माने की जानकारी मिलने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में हुई, जहां पुलिस ने युवक को ड्रिंक एंड ड्राइव ( Drink & Drive) के मामले में पकड़ा था। युवक की मौत के बाद परिवार सदमे में हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

जानें पूरा सनसनीखेज मामला

बताया जा रहा है कि पुलिस ने सरस्वती नगर निवासी 35 वर्षीय पुरुषोत्तम को सोमवार (17 मार्च) को शराब पीकर बाइक चलाते हुए पकड़ा था। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पुरुषोत्तम को रोका और उसकी मेडिकल जांच की, जिसमें यह पुष्टि हुई कि वह शराब पीकर बाइक चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली और उसे कोर्ट से बाइक छुड़ाने की सलाह दी गई।

ये खबर भी पढ़ें...

शिवपुरी के माता टीला डैम में नाव पलटी, 7 लोग लापता, 8 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारी जुर्माना की सुनकर तनाव में आया युवक

बाइक वापस पाने के लिए पुरुषोत्तम बार-बार पुलिस से जिद करता रहा। जब पुरुषोत्तम को यह बताया गया कि मामले में उसे 10 हजार रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है, तो वह तनाव में आकर घर लौट गया। कुछ समय बाद उसने अपने घर में दुप्पटे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार को जब इस बात का पता चला, तो वे उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें...

कानून व्यवस्था पर कमलनाथ बोले- MP पहला प्रदेश है जहां पुलिस पीटती और पिटती दोनों है...

युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर

युवक के इस कदम से उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले में जीजा मुकेश का कहना है कि पुरुषोत्तम बहुत परेशान था और उसने अपनी पत्नी से कहा था कि वह इतनी बड़ी रकम का जुर्माना नहीं भर सकता।

ये खबर भी पढ़ें...

OBC के 13% होल्ड पदों पर याचिका खारिज होने के बाद भी नियुक्ति नहीं, HC ने सरकार से मांगा जवाब

मामले में जांच जारी

इधर, पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु (Unnatural Death) की औपचारिक जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी हितेश पाटिल का कहना है कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

सैन्य क्षेत्र में नई पहल, VFJ करेगा टी-72 टैंक की ओवरहॉलिंग, यूनिट तैयार

Tags:
  • Ujjain News
  • उज्जैन न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सुसाइड
  • आत्महत्या
  • ड्रिंक एंड ड्राइव का केस
  • drink and drive
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती