झाड़ू-पोछे के लिए आई पिंकी ने बुजुर्ग ज्योतिषी से ठगे 4 करोड़ रुपए
Raj Singh | Dec 28, 2024, 09:44 IST
joyotish
एक ज्योतिषी को हनीट्रैप में फंसाकर 4 करोड़ ठगे गए। नौकरानी ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर 45 लाख कैश और 55 लाख के गहने बरामद किए।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सनसनीखेज हनीट्रैप केस सामने आया है, जहां एक 65 वर्षीय ज्योतिषी को उनकी नौकरानी और उसके साथियों ने ब्लैकमेल कर 4 करोड़ रुपए ठग लिए।
पिंकी को ज्योतिषी ने दो साल पहले झाड़ू-पोंछे के लिए रखा था। उसने बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिए। इन वीडियो के जरिए उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।
शिक्षकों की कमी झेल रहीं यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूल, कैसे होगा सुधार
ज्योतिषी ने ब्लैकमेलिंग के दबाव में आकर अपनी जमीनें बेच दीं और आरोपियों को बड़ी रकम दी। अब तक कुल कितनी रकम दी गई, इसका खुलासा पुलिस जांच में होगा।
एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में नकदी और गहने बरामद हुए हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
महाकाल मंदिर में फर्जीवाड़े के बाद सरकार ने प्रशासक धाकड़ को हटाया
बता दें कि पिंकी के पास से 40 लाख 24 हजार रुपए कैश, 5 सोने के हार, 2 सोने के मांग टीका, 3 गोल्ड चेन, 2 सोने के ब्रेसलेट, 2 सोने के मंगलसूत्र, सोने के 10 कान के टॉप्स, 3 गोल्ड पेंडल, 4 सोने के कंगन, 1 सोने की अंगूठी, 4 सोने की नाक की बाली और 1 सोने की नाक की लौंग बरामद किए गए हैं।
रजनी पाटीदार के पास से रुपए कैश, 2 सोने के हार, 6 सोने के कान के टॉप्स, 1 सोने की अंगूठी, 1 सोने का पेंडल, 2 सोने के कंगन मिले हैं।
मोनिका, अंजलि सबने दिया धोखा... रातों-रात लुट गया करोड़पति कारोबारी
सजन के पास से कैश, 2 चांदी के पैर के कड़े, चांदी की 2 पायजेब, चांदी की 6 बिछुड़ी, 6 कमर के छल्ले, 2 सोने के कान के टॉप्स पाए गए हैं।
कैसे हुआ मामला उजागर?
शहर के अलखधाम नगर में रहने वाले ज्योतिषी की बेटी ने बताया कि नौकरानी पिंकी और उसके परिवार के लोग पिछले दो वर्षों से उनके पिता को ब्लैकमेल कर रहे थे। मामला तब खुला जब पिंकी ने 10 लाख रुपए और मांगे।
पुलिस की कार्रवाई
- नीलगंगा पुलिस ने नौकरानी पिंकी, उसकी बहन रजनी, और मां सजन बाई को गिरफ्तार कर लिया है।
- आरोपी के घर से 45 लाख रुपए नकद और 55 लाख रुपए के गहने बरामद किए गए हैं।
- पिंकी का पति फिलहाल फरार है।
हनीट्रैप का तरीका
शिक्षकों की कमी झेल रहीं यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूल, कैसे होगा सुधार
संपत्ति बेचकर दी रकम
पुलिस का बयान
महाकाल मंदिर में फर्जीवाड़े के बाद सरकार ने प्रशासक धाकड़ को हटाया
किसके पास से क्या मिला?
रजनी पाटीदार: 19 हजार
मोनिका, अंजलि सबने दिया धोखा... रातों-रात लुट गया करोड़पति कारोबारी
सजन बाई: 4 लाख 50
FAQ
- हनीट्रैप केस क्या है?
जब किसी व्यक्ति को धोखे से अश्लील स्थिति में फंसाकर उसे ब्लैकमेल किया जाता है, उसे हनीट्रैप कहते हैं। - इस मामले में मुख्य आरोपी कौन हैं?
मुख्य आरोपी नौकरानी पिंकी, उसकी बहन रजनी, और मां सजन बाई हैं। - पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और 45 लाख नकद व 55 लाख के गहने बरामद किए गए हैं। - ज्योतिषी ने इतनी बड़ी रकम कैसे दी?
ज्योतिषी ने अपनी जमीनें बेचकर रकम जुटाई और आरोपियों को दी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari