महाकाल सवारी : उज्जैन में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, शाही सवारी में एक साथ बजेंगे हजारों डमरू
Ravi Singh | Aug 04, 2024, 20:26 IST
i Mahakaleshwar world record damru
उज्जैन में 5 अगस्त को शक्तिपथ पर 1 हजार से ज्यादा डमरू वादक विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। महाकाल मंदिर की भस्म आरती की धुन पर डमरू, झांझ और ढोल पर विशेष प्रस्तुति होगी।
सावन माह के तीसरे सोमवार 5 अगस्त को शिव की नगरी उज्जैन में शक्तिपथ पर विश्व रिकॉर्ड बनने वाला है। महाकाल की सवारी भी निकाली जाएगी। सावन में महाकाल की ये तीसरी सवारी होगी। महाकाल की सवारी के दौरान एमपी का नाम एक बार फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने वाला है।
महाकाल की नगरी में 1 हजार से ज्यादा डमरू वादक शामिल होंगे। महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती की धुन पर डमरू, झांझ व ढोल पर तैयार की विशेष धुन पर प्रस्तुति होगी।
मंदिर प्रशासक मृणाल मीना का कहना है कि डमरू वादन की प्रस्तुति देने वालों में उज्जैन के करीब एक हजार वादक शामिल रहेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग भोपाल के करीब पांच सौ कलाकार उज्जैन पहुंचेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
सावन सोमवार : पूजा में शामिल करें ये चीजें, भोले भंडारी देंगे वरदान
महाकाल महालोक के सामने शक्तिपथ पर रविवार दोपहर मेगा रिहर्सल होगी। इसके लिए करीब 30 ब्लॉक बनाए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में एक मास्टर तथा 50 डमरू वादक मौजूद रहेंगे। जो वादक ठीक से डमरू नहीं बजा पाएंगे, उन्हें बदला जाएगा। सवारी में अन्य डमरू वादक भी शामिल रहेंगे।
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार आयोजन के लिए विशेष डमरू दल महाकाल की तीसरी सवारी में शामिल होगा। देश-विदेश से आने वाले भक्तों को पांच किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर शिव के प्रिय वाद्यों की मंगल ध्वनि सुनाई देगी। एक जैसी गणवेश में झांझ और डमरू बजाते दिखेंगे भक्त।
डमरू वादक शामिल
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये खबर भी पढ़ें...
सावन सोमवार : पूजा में शामिल करें ये चीजें, भोले भंडारी देंगे वरदान
शक्तिपथ पर मेगा रिहर्सल
महाकाल सवारी का मार्ग 5 किमी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj