हर जगह सीसीटीवी, 16 घंटे के बाद भी नहीं हुई बेटी को गर्भगृह में घुसाने वाले वीआईपी की पहचान
Manish Kumar | Feb 21, 2025, 20:44 IST
mahakal vip culture
गर्भगृह में सीधे घुस जाते हैं वीआईपी लेकिन आम लोगों के लिए नियमों की बंदिशें लगा दी जाती हैं। समय-समय पर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं जिससे कई तरह के सवाल खड़े होते हैं...
उज्जैन के महाकाल मंदिर में यदि आप आम श्रद्धालु की हैसियत से जाएंगे तो वहां कई घंटों तक लाइन में धक्के खाने के बाद आपको कुछ देर के लिए ही महाकाल का दर्शन करने का मौका मिलेगा। लेकिन, इसके विपरीत यदि आप वीआईपी हैं तो आप बेधड़क गर्भगृह में भी घुस सकते हैं। ऐसा हम नहीं बोल रहे हैं बल्कि हाल के दिनों में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इनमें वीआईपी दर्शन के लिए पहुंचे लोग नंदी हॉल से सीधे गर्भगृह में घुस जाते हैं।
शुक्रवार की सुबह भी ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें एक वीआईपी ने अपनी बेटी को गर्भगृह में घुसा दिया और उसका फोटो-वीडियो बनाने लगा। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मचा तो मंदिर प्रशासन और सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कहा जाने लगा कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिरः आम श्रद्धालुओं पर पाबंदी, लेकिन VIP की बेटी गर्भगृह में घुसी
आपको बता दें कि मामले को सामने आए 16 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब न तो मंदिर प्रशासन किसी की पहचान कर पाया है और न इस मामले पर कोई अपडेट दे रहा है। इतना समय बीत जाने के बाद भी यदि वीआईपी की पहचान नहीं हो पाई है। इसे लेकर यह सवाल उठना लाजिमी है कि ये प्रशासन की नाकामी-नकारापन है या फिर उस वीआईपी को बचाने के लिए लीपापोती करने की तैयारी चल रही है।
आखिर क्या कारण है कि गाहे-बगाहे कोई भी गर्भगृह में घुसा चला जाता है और सुरक्षा व्यवस्था को धता बता देता था। कुछ दिनों पहले ही एक युवक गर्भगृह में घुस आया था और उसने शिवलिंग को स्पर्श भी कर लिया था। हालांकि, पुजारी-पुरोहितों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन इसके बावजूद मंदिर प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है।
यह खबर भी पढ़ें...उज्जैन में अक्षय कुमार के ‘महाकाल चलो’ गाने का विरोध, मंदिर के पुजारी ने कही ये बात
बता दें कि आम श्रद्धालुओं को महाकाल के दर्शन करने का मौका घंटों-घंटों तक लाइन में लगे रहने के बाद ही मिल पाता है। मंदिर प्रशासन 250 रुपए में शीघ्र दर्शन करवाने की व्यवस्था करता है। इससे मंदिर की झोली तो जरूर भर रही है, लेकिन उसे अपने ही बनाए नियमों को अमलीजामा पहनाने में कोई खास इंटरेस्ट नहीं लगता है।
मंदिर परिसर में जगह-जगह मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाने से मना करने का पोस्टर तो लगा है, लेकिन मोबाइल लेकर मंदिर के अंदर जाने से कोई नहीं रोकता है। खासकर, वीआईपी लोगों की जांच भी नहीं होती। मंदिर परिसर में भले ही बीसियों सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वे भी ऐसा लगता है कि केवल शीपीस मात्र ही हैं।
यह खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिर जाने वाले 12 मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री, 27 फरवरी तक रहेगा प्रभाव
महाकालेश्वर मंदिर में रोज बदलता है शिवलिंग का रूप, जानें इस अनोखी परंपरा का रहस्य
शुक्रवार की सुबह भी ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें एक वीआईपी ने अपनी बेटी को गर्भगृह में घुसा दिया और उसका फोटो-वीडियो बनाने लगा। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मचा तो मंदिर प्रशासन और सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कहा जाने लगा कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिरः आम श्रद्धालुओं पर पाबंदी, लेकिन VIP की बेटी गर्भगृह में घुसी
प्रशासन का नकारापन या लीपापोती की कोशिश
आखिर क्या कारण है कि गाहे-बगाहे कोई भी गर्भगृह में घुसा चला जाता है और सुरक्षा व्यवस्था को धता बता देता था। कुछ दिनों पहले ही एक युवक गर्भगृह में घुस आया था और उसने शिवलिंग को स्पर्श भी कर लिया था। हालांकि, पुजारी-पुरोहितों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन इसके बावजूद मंदिर प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है।
यह खबर भी पढ़ें...उज्जैन में अक्षय कुमार के ‘महाकाल चलो’ गाने का विरोध, मंदिर के पुजारी ने कही ये बात
आम लोगों को घंटों इंतजार के बाद मिलता है दर्शन का मौका
मंदिर परिसर में जगह-जगह मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाने से मना करने का पोस्टर तो लगा है, लेकिन मोबाइल लेकर मंदिर के अंदर जाने से कोई नहीं रोकता है। खासकर, वीआईपी लोगों की जांच भी नहीं होती। मंदिर परिसर में भले ही बीसियों सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वे भी ऐसा लगता है कि केवल शीपीस मात्र ही हैं।
यह खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिर जाने वाले 12 मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री, 27 फरवरी तक रहेगा प्रभाव
महाकालेश्वर मंदिर में रोज बदलता है शिवलिंग का रूप, जानें इस अनोखी परंपरा का रहस्य
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA