महाकाल मंदिर में पहली बार सामने आया गुप्त दान का रिकॉर्ड, खजाना 472 करोड़ के पार

Aman Vaishnav | Jul 17, 2026, 08:11 IST
Share
महाकाल मंदिर खजाना, उज्जैन महाकाल मंदिर
महाकाल मंदिर खजाना, उज्जैन महाकाल मंदिर

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पिछले 3 सालों में 20 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इस दौरान मंदिर के खजाने में 472 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। दान और लड्डू प्रसाद की बिक्री से मंदिर की आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में पिछले तीन साल में 20.92 करोड़ श्रद्धालु आए।
  • इस दौरान मंदिरको कुल356 करोड़ 17 लाख रुपए कीआय हुई।
  • इसमेंदान से 175करोड़ 70 लाख और लड्डूप्रसाद की बिक्रीसे 180 करोड़ 77 लाख रुपए मिले।
  • पहली बार मंदिर को गुप्त दान में चार करोड़ 65 लाख रुपए भी मिले हैं।
  • मंदिर के खजाने में अब कुल 472 करोड़ रुपए जमा हैं।

तीन साल का आंकड़ा

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार साल 2023 में पांच करोड़ 30 लाख श्रद्धालु मंदिर आए थे। अगले साल यानी 2024 में यह संख्या बढ़कर सात करोड़ 20 लाख हो गई थी। वहीं 2025 में श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड आठ करोड़ 42 लाख तक पहुंच गई थी।

तीनों साल को जोड़ें तो कुल आंकड़ा 20 करोड़ 92 लाख बैठता है। यह साफ दिखाता है कि हर साल भक्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंदिर प्रशासन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

ujjain-mahakal-temple-income-record
ujjain-mahakal-temple-income-record


कहां से आया कितना पैसा

मंदिर को सबसे ज्यादा कमाई दान पेटियों से हुई। तीन साल में दान पेटी से 148 करोड़ 68 लाख रुपए जमा हुए। अकेले 2025 में यह आंकड़ा 62 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

इसके अलावा नकद काउंटर से नौ करोड़ 97 लाख, ऑनलाइन दान से पांच करोड़ 34 लाख और अन्न क्षेत्र से छह करोड़ 73 लाख रुपए मिले हैं। वहीं मनीऑर्डर के जरिए भी करीब 39 लाख से ज्यादा रुपए मंदिर को मिले हैं।

सबसे खास बात यह रही कि 2025 में पहली बार गुप्त दान का जिक्र सामने आया है। इसमें भक्तों ने चार करोड़ 65 लाख रुपए गुप्त रूप से दान किए। कुल मिलाकर तीन साल में दान से 175 करोड़ 70 लाख रुपए मंदिर के खाते में आए।

ujjain-mahakal-temple-income-record
ujjain-mahakal-temple-income-record


लड्डू प्रसाद से भी बड़ी कमाई

महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद की बिक्री दान से भी तेजी से बढ़ी है। 2023 में लड्डू से 55 करोड़ रुपए की आय हुई थी। 2024 में यह आंकड़ा 60 करोड़ 77 लाख रुपए हो गया था।

2025 में लड्डू प्रसाद की बिक्री से मंदिर को 65 करोड़ रुपए मिले थे। तीन साल का कुल आंकड़ा 180 करोड़ 77 लाख रुपए तक पहुंच गया। यह दान से मिली राशि से भी ज्यादा है।

ujjain-mahakal-temple-income-record
ujjain-mahakal-temple-income-record


भक्तों की संख्या क्यों बढ़ी

2022 से पहले महाकाल मंदिर में रोजाना 40 से 50 हजार श्रद्धालु ही आते थे। 11 अक्टूबर 2022 को महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ था। इसके बाद से ही हालात पूरी तरह बदल गए।

अब हर दिन डेढ़ लाख से दो लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। उज्जैन महाशिवरात्रि, सावन-भादौ महीने और नागपंचमी जैसे खास मौकों पर यह संख्या पांच से आठ लाख तक पहुंच जाती है। महाकाल लोक ने मंदिर की पहचान पूरी तरह बदल दी है। आज से समय में उज्जैन का महाकाल मंदिर दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

ujjain-mahakal-temple-income-record
ujjain-mahakal-temple-income-record


दान का इस्तेमाल कहां हो रहा

उज्जैन के महाकाल मंदिर की प्रबंध समिति भक्तों से मिले दान का उपयोग निर्माण कार्यों और विस्तारीकरण में कर रही है। यह काम आने वाले सिंहस्थ की तैयारी का हिस्सा है। मंदिर परिसर को और बड़ा बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

जानकारी के अनुसार इंदौर-उज्जैन रोड पर 2200 कमरों का भक्त निवास भी बनाया जा रहा है। यह निर्माण श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए किया जा रहा है। आने वाले समय में और सुविधाएं जोड़ी जा सकती हैं।

ujjain-mahakal-temple-income-record
ujjain-mahakal-temple-income-record


ये खबरें भी पढ़िए...

राम मंदिर विवाद के बीच खुला उज्जैन महाकाल मंदिर का खजाना, ऐसे होता है एक-एक पैसे का हिसाब

मां बगलामुखी मंदिर में नहीं हुई चंदा चोरी, कलेक्टर की समिति ने दी क्लीनचिट

3 अगस्त से उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी, प्रजा का हाल जाननें निकलेंगे भोलेनाथ

राम मंदिर चंदा विवाद के बाद आई सामने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की दान व्यवस्था

Tags:
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर
  • महाकाल लोक
  • उज्जैन का महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकालेश्वर
  • उज्जैन महाशिवरात्रि
  • उज्जैन के महाकाल मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज