महाकाल मंदिर के पास फिर गरजा मोहन सरकार का बुलडोजर, कई अवैध मकान जमींदोज
Dablu Kumar | Sept 11, 2025, 14:27 IST
ujjain buldozar'
महाकाल मंदिर के पास स्थित बेगम बाग इलाके में एक बार फिर से प्रशासन ने अपनी ताकत दिखाई और अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान वहां कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद महाकाल मंदिर के पास बेगम बाग इलाके में मोहन सरकार ने अवैध अतिक्रमण पर फिर से कार्रवाई की। यह इलाका महाकाल मंदिर जाने के मुख्य रास्ते पर है, जहां वीआईपी और वीवीआईपी श्रद्धालु आते हैं। यहां बीते तीन महीने से मोहन सरकार की ओर से अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन जारी है।
जब कार्रवाई हो रही थी, उस दौरान 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान, 100 नगर निगमकर्मी और प्रशासनिक कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। आधा दर्जन बुलडोजर और पोकलेन मशीनों से इन अवैध निर्माणों को तोड़ा गया।
![b35beed4-5f0]()
ये भी पढ़िए... एमपी बीजेपी में परिवारवाद पर बड़ा एक्शन, मंत्री-विधायकों के रिश्तेदारों के इस्तीफे, पीएम की चेतावनी का दिखा असर
![737d0ed8-c1c]()
गुरुवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) ने बेगम बाग कॉलोनी में पांच भूखंडों पर बने 11 अवैध मकानों को गिरा दिया। ये मकान लीज की शर्तों का उल्लंघन करके बनाए गए थे। 2024 में UDA ने 28 भूखंडों की लीज रद्द कर दी थी और उन पर किए गए निर्माणों को अवैध घोषित कर दिया था।
UDA, नगर निगम और पुलिस ने मिलकर 4 पोकलेन, 6 जेसीबी और 80 कर्मचारियों की मदद से इन अवैध मकानों को तोड़ा।
ये भी पढ़िए... उज्जैन न्यूज: उज्जैन पीटीएस में सफाई के नाम पर बड़ा घोटाला, डमी कर्मचारियों के जरिए लाखों गपत, तत्कालीन SP अंजना तिवारी पर उठे सवाल
ये भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, तनय जैन, राजेश जैन के अवैध ग्रांडयूरो होटल पर चला बुलडोजर
![07b4b50f-f6b]()
UDA के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि 40 साल पहले इन भूखंडों को आवासीय योजना के तहत आवंटित किया गया था, लेकिन लोगों ने इन पर व्यवसायिक गतिविधियां शुरू कर दीं और लीज का नवीनीकरण नहीं कराया। कुछ लोगों ने तो अपनी संपत्तियां दूसरों को बेच दीं। ऐसे 28 भूखंडों की लीज रद्द कर UDA अब उन्हें अपने कब्जे में ले रहा है।
ये भी पढ़िए... MP News:शिवराज-सिंधिया-खटीक के पास कितना पैसा? जानकर रह जाएंगे हैरान, नई रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
महाकाल लोक के निर्माण के बाद इस क्षेत्र में लोगों ने UDA के नियमों की अनदेखी करते हुए होटल और दुकानें बना ली थीं। एक सप्ताह पहले एक नॉनवेज होटल को तोड़ा गया था। इसके पहले 23 मई और 11 जून को भी UDA ने अवैध मकान तोड़कर भूखंडों को अपने कब्जे में लिया था। अब तक कुल बीते तीन महीनों में 13 मकान को जमींदोज किया जा चुका है।
जब कार्रवाई हो रही थी, उस दौरान 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान, 100 नगर निगमकर्मी और प्रशासनिक कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। आधा दर्जन बुलडोजर और पोकलेन मशीनों से इन अवैध निर्माणों को तोड़ा गया।
b35beed4-5f0
बुलडोजर कार्रवाई वाली खबर पर एक नजर
|
अवैध अतिक्रमण चला बुलडोजर
737d0ed8-c1c
गुरुवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) ने बेगम बाग कॉलोनी में पांच भूखंडों पर बने 11 अवैध मकानों को गिरा दिया। ये मकान लीज की शर्तों का उल्लंघन करके बनाए गए थे। 2024 में UDA ने 28 भूखंडों की लीज रद्द कर दी थी और उन पर किए गए निर्माणों को अवैध घोषित कर दिया था।
UDA, नगर निगम और पुलिस ने मिलकर 4 पोकलेन, 6 जेसीबी और 80 कर्मचारियों की मदद से इन अवैध मकानों को तोड़ा।
ये भी पढ़िए... उज्जैन न्यूज: उज्जैन पीटीएस में सफाई के नाम पर बड़ा घोटाला, डमी कर्मचारियों के जरिए लाखों गपत, तत्कालीन SP अंजना तिवारी पर उठे सवाल
ये भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, तनय जैन, राजेश जैन के अवैध ग्रांडयूरो होटल पर चला बुलडोजर
40 साल पहले इन भूखंडों को किया गया था आवंटित
07b4b50f-f6b
UDA के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि 40 साल पहले इन भूखंडों को आवासीय योजना के तहत आवंटित किया गया था, लेकिन लोगों ने इन पर व्यवसायिक गतिविधियां शुरू कर दीं और लीज का नवीनीकरण नहीं कराया। कुछ लोगों ने तो अपनी संपत्तियां दूसरों को बेच दीं। ऐसे 28 भूखंडों की लीज रद्द कर UDA अब उन्हें अपने कब्जे में ले रहा है।
ये भी पढ़िए... MP News:शिवराज-सिंधिया-खटीक के पास कितना पैसा? जानकर रह जाएंगे हैरान, नई रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
महाकाल लोक के निर्माण के बाद इस क्षेत्र में लोगों ने UDA के नियमों की अनदेखी करते हुए होटल और दुकानें बना ली थीं। एक सप्ताह पहले एक नॉनवेज होटल को तोड़ा गया था। इसके पहले 23 मई और 11 जून को भी UDA ने अवैध मकान तोड़कर भूखंडों को अपने कब्जे में लिया था। अब तक कुल बीते तीन महीनों में 13 मकान को जमींदोज किया जा चुका है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava