क्या खत्म होगी रावण दहन की परंपरा? एमपी में ब्राह्मण समाज कर रहा है विरोध

Dablu Kumar | Sept 20, 2025, 13:43 IST
Share
ravan dhan
ravan dhan

रावण दहन पर महाकाल सेना और ब्राह्मण समाज ने सवाल उठाए हैं। साथ ही, उन्होंने सभी ब्राह्मणों से इस परंपरा को लेकर विवाद करने को कहा है। एमपी में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

देशभर में दशहरा की धूम देखी जा रही है। हालांकि, मध्य प्रदेश में इसे लेकर टेंशन जारी है। यहां महाकाल सेना और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने रावण दहन की परंपरा के खिलाफ विरोध जताया है। इन संगठनों ने विशेष रूप से ब्राह्मणों से अपील की है कि वे रावण के दहन जैसे आयोजनों में हिस्सा न लें। इस बार 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।

बैठक के बाद मामला गरमाया

मामला तब गरमा गया जब उज्जैन के परशुराम मंदिर में अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसमें यह फैसला लिया गया कि देशभर में रावण के दहन का विरोध किया जाएगा। महाकाल सेना ने भी ब्राह्मणों से विशेष रूप से अपील की है कि वे रावण दहन में भाग न लें।
महाकाल सेना के संरक्षक महेश पुजारी ने कहा कि रामायण या इतिहास में कहीं भी रावण के दहन का उल्लेख नहीं मिलता है। यह परंपरा अब केवल मनोरंजन और राजनीति का साधन बन चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग वास्तव में राम के जैसे हैं, उन्हें ही रावण का दहन करना चाहिए। बता दें कि, उज्जैन में रावण दहन रोकने की मांग ने हर किसी को हौरान किया है।

ये भी पढ़िए... MP News: एमपी में अब बच्चे सुरक्षित पहुंचेंगे घर, जर्जर-पुरानी की जगह चलेंगी नई स्कूल बसें

उज्जैन रावण दहन पर रोक वाली खबर पर एक नजर

  • दशहरा की तैयारियां जारी, लेकिन मध्यप्रदेश में महाकाल सेना और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने रावण दहन की परंपरा का विरोध किया, खासतौर पर ब्राह्मणों से अपील की है कि वे इसमें हिस्सा न लें।
  • उज्जैन के परशुराम मंदिर में बैठक के बाद महाकाल सेना और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने रावण दहन के खिलाफ विरोध करने का निर्णय लिया। महेश पुजारी ने कहा कि रामायण में रावण का दहन का कोई उल्लेख नहीं है, यह अब मनोरंजन और राजनीति का हिस्सा बन चुका है।
  • उज्जैन के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें सवाल उठाया गया है कि रावण दहन क्यों किया जाता है और इस परंपरा को खत्म नहीं किया जाना चाहिए।
  • पोस्टरों में आठ सवाल उठाए गए हैं, जिनमें रावण दहन और श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और सूर्पणखा से जुड़ी धार्मिक और नैतिक पहलुओं पर सवाल पूछे गए हैं।
  • महाकाल सेना ने पिछले साल भी मुख्यमंत्री से रावण के दहन पर रोक लगाने की मांग की थी, और इस बार भी शास्त्रसम्मत उत्तर देने की अपील की है।
ये भी पढ़िए... एमपी में 15 लाख वाहन के साथ ब्लंडर मिस्टेक, गाड़ी में लगी है नंबर प्लेट, लेकिन रिकॉर्ड में घालमेल

चौराहों पर लगे पोस्टर

उज्जैन के प्रमुख चौराहों पर रावण दहन के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें रामघाट, गुदरी चौराहा, महाकाल घाटी और फ्रीगंज के शिव मंदिर के पास विशेष रूप से पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में सवाल उठाया गया है कि आखिर रावण का दहन क्यों किया जाता है और क्या इस धार्मिक परंपरा को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए? पिछले साल भी महाकाल सेना ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर रावण के दहन पर रोक लगाने की मांग की थी।

ये भी पढ़िए... एमपी में अब बच्चे सुरक्षित पहुंचेंगे घर, जर्जर-पुरानी की जगह चलेंगी नई स्कूल बसें

ये भी पढ़िए...उज्जैन न्यूज: अपर आय़ुक्त उज्जैन नगर निगम IAS संतोष टैगोर को हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी हुई, अब स्वस्थ

पोस्टर में इन आठ सवालों को पूछा

  1. रावण का दहन क्यों?
  2. रावण अत्याचारी कैसे? स्पष्ट करें।
  3. महान विद्वान, शिव भक्त, शिव तांडव सहित अनेक जन उपयोगी ग्रंथों का रचयिता और राम जी के निवेदन पर रामेश्वर ज्योतिर्लिंग की स्थापना कराने वाले आचार्य ब्राह्मण का अपमान क्यों?
  4. श्रीराम को नारायण अवतार जानकार भी एक भाई ने अपनी बहन के साथ हुए अत्याचार रूपी चुनौती को स्वीकार किया और मोक्ष प्राप्त किया तो क्या गुनाह किया?
  5. लक्ष्मण क्षत्रिय थे और क्षत्रिय किसी महिला पर शस्त्र नहीं उठाते। सूर्पनखा ब्राह्मण कन्या और स्त्री थी लेकिन एक क्षत्रिय ने उसकी नाक और कान काट दिए, क्या यह उचित था?
  6. यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के साथ सूर्पनखा जैसा व्यवहार हो तो आप क्या करेंगे?
  7. एक साधारण व्यक्ति ने परम सती सीता जी पर उंगली उठाकर उनके चरित्र पर संदेह किया और पुन: सीता जी को वनवास जाना पड़ा। उस रजक (धोबी) के विषय में आप क्या कहेंगे और करेंगे।
  8. रावण को मारने पर भगवान श्रीराम को भी ब्रह्म हत्या का पाप लगा था तो रावण दहन में सम्मिलित होने वाले लोगों पर ब्रह्म हत्या का पाप लगेगा या नहीं? सनातन धर्म के लोगों को शास्त्र सम्मत उत्तर देने का कष्ट करें या ब्राह्मणों का अपमान करना बंद करें।
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • उज्जैन न्यूज
  • धार्मिक परंपरा
  • दशहरा
  • रावण दहन रोकने की मांग
  • उज्जैन रावण दहन पर रोक
  • अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि