शिप्रा नदी में गिरी पुलिस की कार, थाना प्रभारी का मिला शव, 2 पुलिसकर्मियों की तलाश जारी
Dablu Kumar | Sept 07, 2025, 14:56 IST
SIPRA NADI
उज्जैन में एक बड़ा हादसा हुआ है। बीती रात को शिप्रा नदी पर बने पुल से एक कार नदी में गिर गई। इस कार में तीन पुलिसकर्मियों सवार थे। एक का शव मिल गया है।
मध्यप्रदेश के उज्जैन (Ujjain) से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बीती रात शिप्रा नदी पर बने बिना रैलिंग के पुल से एक कार गिर गई। इसमें तीन पुलिसकर्मी सवार थे। जिनमें से एक उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव नदी से निकाला जा चुका है। हादसे के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान बाकी दोनों पुलिसकर्मियों की तलाश की जा रही है।
यह हादसा शनिवार की रात लगभग 9:30 बजे हुआ। हादसे का शिकार हुई कार में उन्हेल थाना थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और महिला पुलिसकर्मी आरती पाल सवार थे। यह हादसा तब हुआ जब यह तीनों पुलिसकर्मी एक जांच में जुटे हुए थे। अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि कार अचानक नियंत्रण खो बैठी होगी और नदी में गिर गई।
![e7968abb-d19]()
ये भी पढ़िए... MP News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- नवजात की हत्या करने वाले चूहे तो छोटे, बड़े चूहे भ्रष्टाचारी, जो बीजेपी ने पाले
हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया। रात के समय अंधेरे और नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में मुश्किलें आईं, लेकिन एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और होमगार्ड की टीमों ने बोट और ड्रोन से कार की तलाश शुरू की। हालांकि, रात के समय रेस्क्यू रोक दिया गया था। लेकिन सुबह छह बजे फिर से यह ऑपरेशन शुरू किया गया।
ये भी पढ़िए...एमपी के इस सबसे बड़े फ्लाईओवर की सुरक्षा पर सवाल, जाली तक नहीं छोड़ रहे चोर, 15 दिन में दर्जनभर चोरियां
आज सुबह जब रेस्क्यू टीम नदी में उतरी, तो कई घंटों की मशक्कत के बाद कार को नदी से बाहर निकाला गया। कार से अशोक शर्मा का शव बरामद हुआ लेकिन सब-इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्चिंग अभियान को और तेज कर दिया है।
ये भी पढ़िए...एमपी कांग्रेस ने की प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की सुरक्षा की मांग, कार पर हमले और डकैती को बताई वजह
रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नदी का तेज बहाव और गहराई सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पूरी टीम लापता पुलिसकर्मियों की तलाश में जुटी है।
इस घटना के कारण का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। हालांकि, यह बात सामने आई है कि शिप्रा नदी पर बने पुल पर रैलिंग नहीं थी, जिससे यह हादसा और भी भयावह बन गया। पुलिस और प्रशासन इस घटना की गहराई से जांच कर रहे हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
शिप्रा नदी में गिरी पुलिस की कार
उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार, गुराड़िया सांग से एक महिला लापता हो गई थी। तीनों पुलिसकर्मी उसी महिला की तलाश में निकले थे। वो चिंतामण क्षेत्र की तरफ जा रहे थे। इस दौरान शिप्रा नदी का बड़ा पुल पार करते समय उनकी कार नीचे गिर गई।
e7968abb-d19
ये भी पढ़िए... MP News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- नवजात की हत्या करने वाले चूहे तो छोटे, बड़े चूहे भ्रष्टाचारी, जो बीजेपी ने पाले
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ये भी पढ़िए...एमपी के इस सबसे बड़े फ्लाईओवर की सुरक्षा पर सवाल, जाली तक नहीं छोड़ रहे चोर, 15 दिन में दर्जनभर चोरियां
कार से निकाला गया शव
ये भी पढ़िए...एमपी कांग्रेस ने की प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की सुरक्षा की मांग, कार पर हमले और डकैती को बताई वजह
तेज बहाव से आ रही दिक्कत
पुल पर नहीं थी रैलिंग
FAQ
- शिप्रा नदी पर हुए हादसे में कितने लोग शामिल थे?
शिप्रा नदी पर हुए हादसे में तीन पुलिसकर्मी शामिल थे—उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा, और महिला कॉन्स्टेबल आरती पाल। इनमें से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद हो चुका है, जबकि दो अन्य अभी लापता हैं। - शिप्रा नदी दुर्घटना का मुख्य कारण क्या था?
दुर्घटना का मुख्य कारण शिप्रा नदी पर बने पुल का बिना रैलिंग होना माना जा रहा है। पुल से कार गिरने के बाद दुर्घटना हुई, जिसके कारण पुलिसकर्मी नदी में गिर गए और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लापता हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari