सीएम मोहन यादव के महाकाल की पूजा करते ही कांग्रेस नेता ने उठाई ये मांग, दर्शन के लिए थोपा गया शुल्क हटाया जाए

Rahul Garhwal | Dec 13, 2023, 24:00 IST
Share
सीएम मोहन यादव के महाकाल की पूजा करते ही कांग्रेस नेता ने उठाई ये मांग, दर्शन के लिए थोपा गया शुल्क हटाया जाए
सीएम मोहन यादव के महाकाल की पूजा करते ही कांग्रेस नेता ने उठाई ये मांग, दर्शन के लिए थोपा गया शुल्क हटाया जाए

सीएम मोहन यादव के महाकाल की पूजा करते ही कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने महाकाल दर्शन का शुल्क हटाने की मांग की।

संजय गुप्ता, INDORE. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नवनियुक्त सीएम डॉ. मोहन यादव कुर्सी संभालने से पहले उज्जैन में पहुंचे और प्रभु महाकाल की पूजा की। इस दौरान कांग्रेस नेता और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने उनके सामने कई भक्तों की मांग रख दी।

सिंघार ने X पर रखी ये मांग

Screenshot 2023-12-13 202543.png
Screenshot 2023-12-13 202543.png

सिंघार ने X (ट्विटर) पर लिखा कि म.प्र के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को शुभकामनाएं, मेरा अनुरोध है की आप अपने नए दायित्व का शुभारंभ मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थलों जैसे मुख्यतः 'महाकाल मंदिर' में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं पर सरकार द्वारा जबरन थोपा गया दर्शन शुल्क हटा कर करें।

सनातन धर्म के मंदिरों को सरकारी हस्तक्षेप के कारण सार्वजनिक पर्यटन केंद्र के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। भगवान के दर्शन पर वीआईपी शुल्क, प्रसाद का विक्रय, प्रोटोकॉल टिकिट लगाना लाखों श्रद्धालुओं का अपमान करने जैसा है। अन्य धर्मों के किसी भी धार्मिक स्थल पर ऐसे शुल्क नहीं लगाए जाते। श्रद्धालुओं से दर्शन शुल्क लेकर व्यवसाय करना धर्म के अपमान स्वरूप है। श्रद्धालुओं से कोई शुल्क न लिया जाए इसकी पहल श्री महाकाल मंदिर उज्जैन से की जाए।

जय श्री महाकाल…

सिंघार ने ये संदेश संघ, मोदी और शाह को भी टैग किया

उमंग सिंघार ने ये संदेश पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और यहां तक कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) को भी टैग किया है।

ये खबर भी पढ़िए..

योगी की राह पर चल पड़े मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, शपथ के 4 घंटे बाद लिया ये फैसला, जानिए किस पर लगाया बैन

लंबे समय से उठ रही है शुल्क हटाने की मांग

महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में श्रृद्धालुओं की भीड़ एकदम से बढ़ी है और ये सबसे ज्यादा भक्त आने वाले धार्मिक स्थलों में से एक हो गया है। वहीं मंदिर प्रशासन ने यहां पर वीआईपी दर्शन से लेकर, गर्भ गृह दर्शन और अन्य सुविधाओं को लेकर अत्याधिक शुल्क लगा दिया है। इससे मंदिर की आय तो कई गुना बढ़ गई, लेकिन भक्त नाराज हैं। वहीं वीआईपी ट्रीटमेंट और आम भक्तों के बीच भेदभाव को लेकर भी लगातार आलोचना होती है। इसके चलते लगातार मांग उठ रही है कि दर्शन शुल्क बंद किया जाए।

Tags:
  • Madhya Pradesh CM Mohan Yadav
  • मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव
  • Mohan Yadav did Mahakal Darshan
  • Umang Singhar demand from CM Mohan
  • umang singhar demand to remove Mahakal Darshan fee
  • मोहन यादव ने किए महाकाल दर्शन
  • उमंग सिंघार की सीएम मोहन से मांग
  • उमंग सिंघार ने की महाकाल दर्शन शुल्क हटाने की मांग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा