डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन पर बोले शिवराज सिंह चौहान, अब नहीं हो सकेगा फसल नुकसान के सर्वे में हेरफेर
Sandeep Kumar | Oct 04, 2024, 23:21 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-04T223535.738
कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन का गठन करने जा रही है। इससे किसानों से होने वाले हेरफेर को रोकने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा है कि रेवेन्यू अमला किसानों के रिकॉर्ड और फसल नुकसान के सर्वे में हेरफेर नहीं कर सकेगा।
अपने भोपाल दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan ) ने तिलहन फसल बीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवराज ने कहा है कि केंद्र सरकार डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन का गठन करने जा रही है। इससे किसानों से होने वाले हेरफेर को रोकने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि रेवेन्यू अमला किसानों के रिकॉर्ड और फसल नुकसान के सर्वे में हेरफेर नहीं कर सकेगा। इतना ही नहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेती और किसानी को लेकर कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला हैं। एक सवाल के जवाब में कहा है कि कांग्रेस की प्राथमिकता न कभी खेती की रही है न किसानी की रही है।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्तमान में देश में चल रहे ऑयल सीड्स प्लांट्स (oil seeds plants ) का उत्पादन काफी कम है। किसानों को देने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ( ICAR ) बीज बनाएगा। इन बीज को किसानों को फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा। देशभर में 600 क्लस्टर बनाए जाएंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देशभर में हर साल 10 लाख हेक्टेयर एरिया में खेती की जाएगी। उन्नत बीजों की कमी पूरी करने के लिए 65 नए बीज केंद्र बनाए जाएंगे। बीजों को सुरक्षित रखने के लिए 50 बीज भंडारण इकाइयां भी बनाई जाएंगी। इंटरक्रॉपिंग का भी उपयोग किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय कैबिनेट बैठक : त्योहार से पहले 11.72 लाख रेलवे कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, खेती के लिए दो नई योजनाओं को मंजूरी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता न कभी खेती न किसानी की रही है। इनकी सरकार में खरीदी नहीं होती थी। इनका काम विरोध करना है, तो राजनीति के लिए विरोध करते रहेंगे। युवाओं को रोजगार पर कहा कि बेरोजगारी भत्ता समस्या का समाधान नहीं है। नौजवानों को पैसे दें, लेकिन काम सिखाएं। वे इस पर फोकस कर काम करते रहे हैं।
किसानों को फ्री में मिलेगा बीज
65 नए बीज केंद्र बनाए जाएंगे
ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय कैबिनेट बैठक : त्योहार से पहले 11.72 लाख रेलवे कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, खेती के लिए दो नई योजनाओं को मंजूरी
कांग्रेस का काम है विरोध करना : शिवराज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari