संगठन महामंत्री हितानंद को रोका, सीबीआई का आरोपी सुरेश सिंह भदौरिया, दीप्ति हाड़ा के साथ वीआईपी लाउंज में था

Sanjay Gupta | Dec 23, 2025, 13:47 IST
Share
union-health-minister-jp-nadda-suresh-singh-bhadouria-vip-lounge-indore
union-health-minister-jp-nadda-suresh-singh-bhadouria-vip-lounge-indore

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के इंदौर एयरपोर्ट आगमन के दौरान एक दिलचस्प घटना घटी है। बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को वीआईपी लाउंज में जाने से रोक दिया गया था। वहीं, सीबीआई के आरोपी सुरेश सिंह भदौरिया वीआईपी लाउंज में आराम से बैठे थे।

INDOER. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सोमवार रात, 22 दिसंबर को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत भव्य तरीके से किया गया। इस दौरान भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।

ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी रास्ते में रुक गए। वहीं, सीबीआई केस के आरोपी नंबर 25 और इंडेक्स कॉलेज संचालक सुरेश सिंह भदौरिया वीआईपी लाउंज में शान से बैठे थे। जानें क्या है अंदर की पूरी कहानी...

b5b5899a-fc3
b5b5899a-fc3

शाम पांच बजे ही दीप्ति के साथ आ गया भदौरिया

शाम 05:30 से 06:00 बजे के बीच में लिस्ट में शामिल बीजेपी नेता, जिन्हें वीआईपी लाउंज तक जाने की अनुमति थी, एयरपोर्ट पहुंचने लगे थे। यह वे नेता थे जिनके नाम बीजेपी नगराध्यक्ष के जरिए दिए गए थे।

शाम 05:00 बजे भदौरिया, उपाध्यक्ष दीप्ति हाड़ा के साथ वीआईपी लाउंज में पहुंच गए। दीप्ति हाड़ा डेंटल साइंस कॉलेज में असिस्टेंट डीन और प्रोफेसर हैं और हाल ही में बीजेपी नगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनी है। यानी भदौरिया का नाम बीजेपी नगर की ओर से वीआईपी सूची में शामिल था।

e7e9669e-fc6
e7e9669e-fc6

इसके बाद हितानंद, गोपी को रोका गया

इसके बाद बीजेपी नेताओं का आना तेज हो गया। इस दौरान संगठन मंत्री हितानंद शर्मा भी पहुंचे। उन्हें वीआईपी लाउंज में जाने से रोक दिया गया। वहीं, गोपी नेमा और अंजू माखीजा को बैरिकेड पर ही रोक लिया गया। इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव हितानंद शर्मा को अंदर लेकर गए। बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा गोपी और अंजू को लेकर गए। फिर पुलिस ने भदौरिया को पीछे कर दिया।

84295b5d-5bf
84295b5d-5bf
फिर सभी नेता नड्डा के आने का स्वागत करने के लिए लाइन में खड़े हुए थे। इसमें भदौरिया, दीप्ति और अन्य भी लाइन में थे। जैसे ही नड्डा के आने का समय आया, तो इसी वक्त एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी धीरे से भदौरिया के पास पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने भदौरिया से कहा कि यहां मीडिया जमा है, आप पीछे हो जाएं, नहीं तो इश्यू हो जाएगा।

इसके बाद जब नड्डा आए और सभी नेता स्वागत के लिए आगे आए, तो भदौरिया पीछे हो गया। भदौरिया के हाथ में कुछ कागज भी थे जिन्हें वह नड्डा को देने के लिए लाया था। वहीं, पुलिस अधिकारी के जरिए पीछे किए जाने के कारण वह आगे नहीं आ सका।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने में एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, सीबीआई का आरोपी भदौरिया भी पहुंचा

शराब के धंधे में अकूत कमाई पहली बार नहीं, मंदाकिनी दीक्षित के पहले भदौरिया, खरे और चंद्रावत भी घिर चुके

इंदौर MY अस्पताल के डॉक्टर ने कट लेकर सुरेश भदौरिया के इंडेक्स अस्पताल भेजा

इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज भी पहुंची थी ED, जारी हुई सूचना, सुरेश भदौरिया बोलते रहे झूठ

Tags:
  • जेपी नड्डा
  • संगठन मंत्री हितानंद शर्मा
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
  • सुरेश सिंह भदौरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती