20 दिन में पैसे लौटा दूंगा, परेशान मत होना... चोर का मैसेज, अमेरिका गए अफसर के घर चोरी

Amresh Kushwaha | Jul 29, 2024, 09:27 IST
Share
चोर का मैसेज
चोर का मैसेज

राजधानी भोपाल में सरकारी अफसर के घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी करने के बाद चोर ने मैसेज किया, परेशान मत होना पैसे 20 दिन में लौटा दूंगा। पुलिस इस अनोखे चोर की तलाश कर रही है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी अफसर के घर पर चोरी हो गई। चोरी करने के बाद चोर ने मैसेज कर कहा कि परेशान मत होना पैसे 20 दिन में लौटा दूंगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में खाली रह गईं 8 लाख से ज्यादा सीटें, प्रवेश लेने में छात्रों में बेरुखी

जानें क्या है पूरा मामला...

भोपाल के शाहपुरा के बंगला नंबर B-165 में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के सब डिवीजन ऑफिसर (SDO) कपिल त्यागी के घर से लाखों रुपए चोरी का मामला सामने आया है। SDO अपनी पत्नी के साथ अमेरीका अपनी बेटी के यहां गए हुए हैं और उनका बेटा चिरायु इंदौर गया था। घर पर अधिकारी की मां और उनका ड्राइवर दीपक यादव ही था। घर पर चोरी के समय दीपक चिरायु की दादी को फीजियोथैरेपी के लिए कार से क्लिनिक लेकर गया था।

ड्राइवर दीपक ने की चोरी

अधिकारी के बेटे चिरायु ने दीपक को 2 महीने पहले ही ड्राइवर की नौकरी पर रखा था। ड्राइवर पहले SDO की मां को फिजियोथैरेपी के लिए लेकर गया। क्लिनिक पर SDO की मां को छोड़कर घर लौट आया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ड्राइवर चोरी करने के बाद मां को क्लिनिक से लेने भी गया था। मां को घर छोड़ने के बाद वह फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़िए...देशभर में शादियां करने वाला शख्स फिरोज नियाज पालघर से गिरफ्तार, MP से भी ले गया था दुल्हनियां

चोरी के बाद बेटे को किया मैसेज

पुलिस ने बताया कि घरवालों ने लाखों रुपए चोरी होने की बात कही है, लेकिन चोरी के बाद आरोपी ने वारदात की रात को बेटे के वॉट्सऐप पर मैसेज किया था। इसमें उसने लिखा- मैंने घर से 50-60 हजार रुपए कैश निकाले हैं। परेशान मत होना, 20 दिन बाद खुद यह रकम को लौटा दूंगा।

चिरायु के दोस्त ने पुलिस को लिखवाई रिपोर्ट

ड्राइवर का मैसेज देखने के बाद अफसर के बेटे ने अपने दोस्त को कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद दोस्त अमित थरानी ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई। चिरायु रात पौने दो बजे घर पहुंचे। चिरायु की मौजूदगी में पुलिस ने कार्रवाई की। रात करीब ढाई बजे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। क्या और कितना सामान चोरी गया है, इसकी लिस्ट फरियादी की ओर से फिलहाल पुलिस को नहीं सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...पांच महीने से फरार घोटालेबाज जनजातीय विभाग का तत्कालीन सहायक आयुक्त होटल में कर रहा था ऐश और पहुंच गई पुलिस

पिस्टल और कट्‌टों के साथ तस्वीरें

पुलिस अब ड्राइवर दीपक यादव की तलाश कर रही है। उसकी लास्ट लोकेशन सीहोर में ट्रेस हुई है। वह आदतन अपराधी लगता है। इंस्टा पर पिस्टल और कट्‌टों के साथ की उसकी तस्वीरें अपलोड हैं। कई रील में वह पिस्टल और कट्‌टा लहराते भी दिख रहा है। एक रील में आरोपी तलवार से बर्थ-डे केक काटता दिख रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • चोरी का आरोप
  • Mp news in hindi
  • चोरी का मामला
  • MP News Update
  • चोरी का अनोखा मामला
  • mp news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती