अनोखा चोर: 15 साल से पुलिस के घरों को बना रहा निशाना, जानें क्या है मामला

Sandeep Kumar | Feb 14, 2026, 24:04 IST
Share
unique thief
unique thief

अलीराजपुर जिले का शातिर चोर दीपेश 15 साल से पुलिसकर्मियों के घरों को निशाना बना रहा था। उसने पुलिसकर्मियों से पिटाई का बदला लेने के लिए कई जिलों में चोरी की वारदातें की।

News in Short

  • पुलिस ने दीपेश नामक शातिर चोर को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी केवल पुलिसकर्मियों के घरों को निशाना बनाता था।
  • आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं।
  • 20 जनवरी को खंडवा पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के घरों से लाखों की चोरी हुई थी।

News in Detail

पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी केवल पुलिसकर्मियों के घरों को निशाना बनाता था। आरोपी की पहचान दीपेश, अलीराजपुर जिले के निवासी के रूप में हुई है। इसके खिलाफ मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं।

यह घटना 20 जनवरी की रात की है। खंडवा पुलिस लाइन में आरक्षक करणपाल सिंह और सुरेश खाते के घरों में चोरी हुई। अज्ञात चोरों ने लाखों की ज्वेलरी और नकदी चुराई। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी से चोरी किए गए 30 हजार नकद एवं ज्वेलरी बरामद की।

उत्तम स्वामी पर रेप का आरोप : जबलपुर में खुद को कमरे में बंद किया, कथा करने भी नहीं आए

पुलिस को चकमा देता रहा

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिले में दबिश दी। आरोपी बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा। कई हफ्तों की मेहनत और साइबर डिटेल के बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस को पता चला कि आरोपी बुरहानपुर की ओर जा रहा है।

अशोकनगर जिले में आंगनबाड़ी भर्ती पर कलेक्टर का स्टे, कार्यकर्ता-सहायिका की नियुक्ति टली

कोर्ट ने भेजा गया जेल

पुलिस ने बुरहानपुर जाते हुए आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। आरोपी दीपेश ने एक मकान की छत से छलांग लगा दी। इस दौरान उसका एक हाथ और पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद उसे खंडवा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

एमपी में बिना मुखिया के तीन बड़े आयोग : फैसले अटके, शिकायतें बढ़ीं

पुलिसकर्मियों से पिटाई का अनोखा बदला

कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि आरोपी सिर्फ पुलिसकर्मियों के घरों में चोरी करता था। पूछताछ में पता चला कि करीब 15 साल पहले अलीराजपुर में एक पुलिसकर्मी ने उसकी पिटाई की थी। तभी से वह बदला लेने की भावना से पुलिसकर्मियों के घरों को निशाना बनाता था।

आरोपी दीपेश चोरी से पहले शातिर तरीके से योजना बनाता था। वह फेरीवाला या सब्जी विक्रेता बनकर पुलिस लाइन में घूमता था। इस दौरान वह सूने मकानों की रेकी करता और आधी रात को चोरी करता था।

फिल्म के नाम पर संग्राम: ‘घूसखोर पंडत’ विवाद में नेटफ्लिक्स और नीरज पांडे कोर्ट के घेरे में

कई जिलों में पुलिसकर्मियों के घर में चोरी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, धार, बड़वानी, खंडवा, इंदौर, रतलाम और नीमच जैसे जिलों में पुलिसकर्मियों के घरों में चोरी की। खंडवा की घटना में रमेश और भूरलिया नाम के दो अन्य साथी भी शामिल थे। उनकी तलाश अभी जारी है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द

खंडवा सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया कि यह गिरफ्तारी कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों और फरार साथियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि रमेश और भूरलिया को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • खंडवा
  • सीसीटीवी फुटेज
  • बुरहानपुर
  • शातिर चोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा