UPSC ने प्री आवेदन में 7 दिन बढ़ाए, MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में नहीं तैयार

Sanjay Gupta | Feb 09, 2025, 11:20 IST
Share
UPSC extended MPPSC ready State
UPSC extended MPPSC ready State

संघ सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा प्री 2025 के आवेदन की तारीख पहले 11 फरवरी रखी थी, लेकिन आयोग को शिकायत मिली थी कि ऑनलाइन आवेदन में कुछ समस्याएं आ रही थीं।

INDORE. राज्य सेवा परीक्षा 2025 के प्री में आवेदन की लिंक फिर से खुलने का इंतजार हजारों उम्मीदवारों का था, लेकिन उन्हें निराशा मिली है। राज्य सेवा परीक्षा 2023 की मेंस की तरह ही MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के मामले में भी जिद पकड़ी हुई है। हर जगह से उम्मीदवारों द्वारा मिन्नतें करने के बाद भी आवेदन की तारीख नहीं बढ़ाई जा रही है। उधर, UPSC को जैसे ही आवेदन में समस्या की जानकारी मिली, उन्होंने सात दिन का समय बढ़ा दिया।

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC : मध्यप्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

UPSC ने यह किया

संघ सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा प्री 2025 के आवेदन की तारीख पहले 11 फरवरी रखी थी, लेकिन आयोग को शिकायत मिली थी कि ऑनलाइन आवेदन में कुछ समस्याएं आ रही थीं। इस पर आयोग ने शनिवार को सूचना जारी कर इसके आवेदन की अंतिम तारीख 18 फरवरी शाम 6 बजे तक कर दी। सात दिन का समय बढ़ा दिया।
0b2f50eb-224
0b2f50eb-224

इधर MPPSC क्या कर रहा है

MPPSC ने इस बार राज्य सेवा परीक्षा 2025 का विज्ञापन 31 दिसंबर की रात 11:55 बजे 158 पदों के लिए निकाला। इसकी प्री की तारीख वह पहले ही 16 फरवरी घोषित कर चुका था। ऑनलाइन आवेदन की विंडो 3 से 17 जनवरी तक खोली गई। यह पहली बार हुआ कि केवल 15 दिन का समय मिला, सामान्य तौर पर एक माह का समय मिलता है। बीच में तहसीलदार, पटवारी की हड़ताल हुई तो कई आवेदक EWS व अन्य सर्टिफिकेट बनवाने में उलझ गए। वहीं सर्वर की कुछ समस्या (जो चूक गए उम्मीदवार बोल रहे हैं) के चलते फार्म नहीं भर सके। ये सभी आवेदन भरने से चूक गए। इसके बाद लगातार मांग आ रही है कि कम से कम दो-तीन दिन के लिए विंडो खोली जाए, लेकिन आयोग ने कुछ नहीं किया।

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC चेयरमैन मेहरा गणतंत्र दिवस पर बोले- हमारे अधिकारी, कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे

हाईकोर्ट के आदेश पर याचिकाकर्ता के लिए खुली

हाईकोर्ट में कुछ उम्मीदवार खासकर दिव्यांग कैटेगरी के व अन्य विविध कारण से गए थे और उन्हें राहत देते हुए हाईकोर्ट ने आयोग को लिंक फिर से खोलने के आदेश दिए। इसके बाद यह लिंक फिर से 3 से 6 फरवरी तक चार दिन के लिए खोली गई। आयोग चाहता तो यह विंडो सभी के लिए ओपन कर सकता था, इसमें आयोग को कुछ नहीं लगना था, लेकिन जिद पकड़ी है कि नहीं बढ़ाना है, इसके बाद आयोग ने फिर मांग को अनसुना कर दिया और विंडो सभी के लिए ओपन नहीं की।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी पीएससी ने 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर एक साल पहले किया घोषित, 13 परीक्षाओं के संभावित समय बताए

पहले ही कम आवेदन

इस परीक्षा के लिए पहले ही अभी तक के रिकॉर्ड में सबसे कम आवेदन मात्र 1.18 लाख आए हैं, भर्ती के लिए 158 पद ही हैं। साल 2019 में पौने चार लाख आवेदन आए थे। इस तरह देखें तो आवेदकों की संख्या लगातार गिरती जा रही है और इसकी वजह कम पद, 87-13 फार्मूले के साथ ही आयोग की कार्यशैली भी है।

ये खबर भी पढ़िए...upsc notification 2025 : सिविल सेवा परीक्षा के लिए आज जारी होगा नोटिफिकेशन

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • MPPSC
  • एमपीपीएससी
  • मध्य प्रदेश
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज