एमपी पीएससी ने 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर एक साल पहले किया घोषित, 13 परीक्षाओं के संभावित समय बताए
Jitendra Shrivastava | Sept 22, 2023, 24:00 IST
एमपी पीएससी ने 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर एक साल पहले किया घोषित, 13 परीक्षाओं के संभावित समय बताए
पीएससी ने परीक्षाओं को पटरी पर लाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। एक साल पहले ही साल 2023-24 की परीक्षा का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है।
संजय गुप्ता, INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने परीक्षाओं को पटरी पर लाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एक बड़ी राहत उम्मीदवारों की देते हुए एक साल पहले ही साल 2023-24 की परीक्षा का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 13 परीक्षाओं के समय बताए गए हैं। खास बात यह है कि राज्य सेवा परीक्षा 2024 की प्री और मैंस एक ही साल में कराने का भी शेड्यूल जारी किया है।
यह दिया है परीक्षा का शेड्यूल
मप्र की लाड़ली बहनों को अब हर महीने मिलेंगे 1250 रुपए, सरकार ने जारी किए आदेश, अक्टूबर से खाते में बढ़कर आएंगे 250 रुपए
राज्य सेवा परीक्षा एक के बाद एक जारी
राज्य सेवा परीक्षा एक के बाद एक जारी है। आयोग साल 2020 के अंतिम रिजल्ट जारी कर चुका है। राज्य सेवा परीक्षा 2021 की मैंस का वैल्यूशन जारी है जो इस माह के अंत में खत्म हो जाएगा और अक्टूबर मिड में रिजल्ट संभावित है। साल 2019 सबसे देरी से चल रही है जिसके इंटरव्यू अक्टूबर अंत तक खत्म हो जाएंगे और नवंबर के पहले सप्ताह में इसका भी अंतिम रिजल्ट संभावित है। साल 2022 की मैंस का पहले ही 30 अक्टूबर से चार नंवबर तक समय घोषित है। राज्य सेवा परीक्षा 2023 की प्री का भी 17 दिसंबर का समय घोषित है और अब साल 2024 की भी प्री और मैंस का समय आयोग ने घोषित कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें
इंदौर में कांग्रेस को आशंका विधानसभा-2 से 3 में शिफ्ट हुए मतदाता, हाईकोर्ट ने याचिका पर SDM को 15 दिन में निराकरण के दिए आदेश
आयोग के सचिव बोले- एक साल पहले दिया कैलेंडर
लोक सेवा आयोग के सचिव प्रबल सिपाहा ने बताया है कि आयोग द्वारा परीक्षाओं के आयोजन में तत्परता बरती जा रही है और यह पहला अवसर है जब अगले वर्ष का एडवांस में कैलेंडर जारी कर दिया गया है। ताकि परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को पूरा समय मिल सके। पीएससी प्रवक्ता डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि उम्मीदवारों को अब अधिक इंतजार नहीं करना होगा लगातार आयोग काम कर रहा है और एक के बाद एक भर्ती परीक्षाएं हो रही है।
यह दिया है परीक्षा का शेड्यूल
- राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022- आठ अक्टूबर 2023
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022- 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023 तक
- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022- 10 दिसंबर 2023
- राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023- 17 दिसंबर 2023
- सहायक प्राध्यापक 2022 (सात विषय)- 28 जनवरी 2024
- (इसके साथ ही ग्रंथपाल और क्रीडा अधिकारी की भी)
- कराधान सहायक परीक्षा 2024- 25 फरवरी 2024
- राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024- 28 अप्रैल 2024
- सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022- (नौ विषय)- 26 मई 2024
- सहायक संचालक ग्रामोद्योग परीक्षा 2023- 16 जून 2024
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024- 22 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक
- खनिज अधिकारी, सहायक भौमिकविद् 2023- 26 अगस्त 2024
- सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 (20 विषय की)- 17 नवंबर 2024
मप्र की लाड़ली बहनों को अब हर महीने मिलेंगे 1250 रुपए, सरकार ने जारी किए आदेश, अक्टूबर से खाते में बढ़कर आएंगे 250 रुपए
राज्य सेवा परीक्षा एक के बाद एक जारी
राज्य सेवा परीक्षा एक के बाद एक जारी है। आयोग साल 2020 के अंतिम रिजल्ट जारी कर चुका है। राज्य सेवा परीक्षा 2021 की मैंस का वैल्यूशन जारी है जो इस माह के अंत में खत्म हो जाएगा और अक्टूबर मिड में रिजल्ट संभावित है। साल 2019 सबसे देरी से चल रही है जिसके इंटरव्यू अक्टूबर अंत तक खत्म हो जाएंगे और नवंबर के पहले सप्ताह में इसका भी अंतिम रिजल्ट संभावित है। साल 2022 की मैंस का पहले ही 30 अक्टूबर से चार नंवबर तक समय घोषित है। राज्य सेवा परीक्षा 2023 की प्री का भी 17 दिसंबर का समय घोषित है और अब साल 2024 की भी प्री और मैंस का समय आयोग ने घोषित कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें
इंदौर में कांग्रेस को आशंका विधानसभा-2 से 3 में शिफ्ट हुए मतदाता, हाईकोर्ट ने याचिका पर SDM को 15 दिन में निराकरण के दिए आदेश
आयोग के सचिव बोले- एक साल पहले दिया कैलेंडर
लोक सेवा आयोग के सचिव प्रबल सिपाहा ने बताया है कि आयोग द्वारा परीक्षाओं के आयोजन में तत्परता बरती जा रही है और यह पहला अवसर है जब अगले वर्ष का एडवांस में कैलेंडर जारी कर दिया गया है। ताकि परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को पूरा समय मिल सके। पीएससी प्रवक्ता डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि उम्मीदवारों को अब अधिक इंतजार नहीं करना होगा लगातार आयोग काम कर रहा है और एक के बाद एक भर्ती परीक्षाएं हो रही है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava