मप्र की लाड़ली बहनों को अब हर महीने मिलेंगे 1250 रुपए, सरकार ने जारी किए आदेश, अक्टूबर से खाते में बढ़कर आएंगे 250 रुपए

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
मप्र की लाड़ली बहनों को अब हर महीने मिलेंगे 1250 रुपए, सरकार ने जारी किए आदेश, अक्टूबर से खाते में बढ़कर आएंगे 250 रुपए
मप्र की लाड़ली बहनों को अब हर महीने मिलेंगे 1250 रुपए, सरकार ने जारी किए आदेश, अक्टूबर से खाते में बढ़कर आएंगे 250 रुपए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहनों के लिए शुरू की लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1000/- रुपए से 1250/- रुपए कर दिया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहनों के लिए शुरू की लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1000/- रुपए से 1250/- रुपए कर दिया है। अब लाड़ली बहनों के हर महीने बढ़ी हुई राशि मिलेगी, यानि अक्टूबर से लाड़ली बहनों के खातों में 1000/- रुपए नहीं 1250/- रुपए आएंगे।

खातों में हर महीने पैसे पहुंचने से खुश हैं महिलाएं

महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की गरीब महिलाओं के चेहरे खिला दिए हैं। अब बहनें अपनी जरूरत की चीजों खुद ही खरीद पाएंगीं। उनके खाते में आने वाले 1000/- रुपए जो अब 1250/- हो गए हैं जो उनकी घर की जरूरत तो कभी उनकी खरीदारी में मदद करते हैं।

लाड़ली बहनों के लिए मुख्यमंत्री ने की थी ये घोषणा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब योजना की घोषणा की थी तब उन्होंने हर महीने 1000/- रुपए देने का वादा किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन्होंने ऐलान किया कि हम 1000/- रुपए पर नहीं रुकेंगे इसे धीरे-धीरे 3000/- रुपए महीना पर ले जाएंगे।

अक्टूबर से हर महीने खातों में आएंगे 1250/- रुपए

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में हर महीने 1000/- रुपए देने की घोषणा की थी। जिसे बढ़ाकर उन्होंने राखी पर 1250/- कर दिया और राखी से पहले 27 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 250/- रुपए और ट्रांसफर कर दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पैसों का इंतजाम हो रहा है इसलिए सितंबर में 1000/- रुपए आएंगे, लेकिन अक्टूबर से हर महीने 1250/- रुपए खाते में आएंगे। अब इसका आदेश सरकार ने जारी कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, पार्टी 1 लाख घरों में बांटेगी गंगाजल, बोतल पर कमलनाथ का स्टिकर

ऐसा रहेगा 1000/- रुपए से 3000/- रुपए तक का गणित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई कार्यक्रमों के दौरान राशि को 1000/- रुपए से 3000/- करने की स्टेप समझाते हैं, वे कहते हैं जैसे-जैसे पैसों की व्यवस्था होती जाएगी राशि बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से हर महीने 1250/- रुपए मिलेंगे फिर जब पैसों की व्यवस्था हो जाएगी तो ये राशि बढ़कर 1500/- रुपए हो जाएगी फिर धीरे-धीरे बढ़कर 1750/- रुपए, 2000/- रुपए, 2250/- रुपए, 2500/- रुपए फिर ये राशि बढ़कर 3000/- रुपए हो जाएगी।

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Brahmin Yojana
  • sisters will get Rs 1250 every month
  • government issued orders
  • Rs 250 will come to the account from October
  • बहनों को हर महीने मिलेंगे 1250 रुपए
  • सरकार ने जारी किए आदेश
  • अक्टूबर से खाते में आएंगे 250 रुपए
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर