उत्तम स्वामी की कथा के आखिरी दिन हंगामा: कलश का जल महिलाओं पर फेंका

Neel Tiwari | Published:
Share
uttam swami
uttam swami

जबलपुर के हीरापुर बंधा (भेड़ाघाट) में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित हुई। उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म के आरोप लगे इसके बाद वह गायब हो गए। समापन के दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ।

News in short

  • नौ से 15 फरवरी तक जबलपुर के हीरापुर बंधा में भागवत कथा का आयोजन हुआ।
  • राजस्थान की युवती ने उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
  • समापन के दिन महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और जल फेंकने का वीडियो वायरल हुआ।
  • नर्मदा से जल लाने की कलश यात्रा का वीडियो भी वायरल हुआ।
  • उत्तम स्वामी के गायब होने और आयोजकों की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं।

News in Detail

Jabalpur. जबलपुर के भेड़ाघाट के हीरापुर बंधा में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का समापन विवादों के साथ हुआ। दुष्कर्म के आरोपों से घिरे कथावाचक उत्तम स्वामी कार्यक्रम में अनुपस्थित थे। महिलाओं के साथ कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, आयोजकों की भूमिका और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठाए हैं।

उत्तम स्वामी पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के भाई पर हमला, मिली धमकी

समापन के दिन का बताया जा रहा वीडियो

15 फरवरी को कथा का आखरी दिन था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं ने नर्मदा से जल भरकर कलश यात्रा में भाग लिया था। पूरे आयोजन के दौरान आस्था के साथ जुड़ी रहीं, वे समापन के समय अपने कलश वापस लेने पहुंचीं।

इसी दौरान स्थिति अचानक बिगड़ती नजर आई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं मंच के समीप रखे कलश उठाने की कोशिश कर रही हैं। मंच के ऊपर से उन पर कलश का जल फेंका जा रहा है। इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

uttam swami
uttam swami


जबलपुर में भागवत कथा बीच में छोड़ गए रेप के आरोपी उत्तम स्वामी, ब्रह्म मुहूर्त में रेंज रोवर से रवाना, ठिकाने पर सस्पेंस

धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार

वीडियो में यह भी साफ दिखाई देता है कि नीचे खड़ा एक कार्यकर्ता एक महिला को कमर से पकड़कर पीछे हटाता है। कुछ अन्य महिलाओं को धक्का देते हुए भी देखा जा सकता है।



महिलाओं के चेहरे पर असहजता और विरोध के भाव नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे महिलाओं की आस्था और सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया है। कई यूजर्स ने इसे धार्मिक आयोजन की गरिमा के विपरीत बताया है। साथ ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

उत्तम स्वामी पर रेप का आरोप : जबलपुर में खुद को कमरे में बंद किया, कथा करने भी नहीं आए

नर्मदा कलश यात्रा का वीडियो फिर चर्चा में

इस विवाद के बीच एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं नर्मदा से जल भरकर कलश लेकर रथ यात्रा के रूप में आयोजन स्थल तक पहुंचती दिख रही हैं। उस वीडियो में उत्तम स्वामी रथ पर सवार नजर आ रहे हैं। उनके साथ भाजपा विधायक नीरज सिंह भी चलते दिखाई दे रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखे भक्ति गीतों के बीच आगे बढ़ रही हैं। उस समय का धार्मिक उत्साह और समापन के दिन के वायरल वीडियो, दोनों के बीच का विरोधाभास अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

आरोपों के बाद से लापता जैसे हालात

दुष्कर्म के आरोप सामने आने के बाद से उत्तम स्वामी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। उनके अज्ञातवास में होने, स्थान बदलने या यहां तक कि विदेश जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि, इन चर्चाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। कथा आयोजन के दौरान उनकी अनुपस्थिति और अचानक गायब होने ने इन अटकलों को और जोर दिया है।

रेप के आरोप झेल रहे महामंडलेश्वर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी महाराज मिल चुके हैं 8 फीट लंबे अश्वत्थामा से!

आयोजकों की चुप्पी और बढ़ते सवाल

पूरे घटनाक्रम पर आयोजन समिति की ओर से अब तक कोई साफ और औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न तो महिलाओं के साथ कथित अभद्रता पर कोई स्पष्टीकरण दिया गया है। न ही उत्तम स्वामी की स्पष्ट स्थिति बताई गई है। जब से वे कथा स्थल से नदारद हुए हैं, तब से आयोजन समिति मीडिया से दूरी बनाए हुए है।

समापन के दिन सामने आए वीडियो ने आयोजन की व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और आयोजकों की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। अब स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं में आस्था और आक्रोश दोनों भाव एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

uttam-swami
uttam-swami


पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन...

  • नौ फरवरी-आयोजन की शुरुआत
  • जबलपुर के भेड़ाघाट के समीप हीरापुर बंधा ग्राम में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव और सहस्त्र चंडी यज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। आयोजन को भव्य रूप दिया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, खासकर महिलाएं, प्रतिदिन कथा में शामिल हो रही थीं। पहले तीन दिनों तक उत्तम स्वामी ने मंच से कथा वाचन किया और कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
  • 12 फरवरी-आरोप और सुरक्षा की मांग
  • राजस्थान की युवती ने उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए। उसने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर अपनी सुरक्षा की मांग की। युवती का आरोप है कि शिकायत सार्वजनिक होते ही उसे धमकियां मिलने लगीं। उसे समझौते का दबाव भी बनाया जा रहा है।
  • 13-14 फरवरी-मंच से दूरी
  • आरोप सामने आने के बाद उत्तम स्वामी कथा मंच पर दिखाई नहीं दिए। आयोजकों की ओर से स्वास्थ्य खराब होने का कारण बताया गया। लेकिन श्रद्धालुओं के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि आरोपों के चलते ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से मंच से दूरी बनाई है।
  • 14 फरवरी को छोड़ दिया कथा स्थल
  • स्थानीय लोगों के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में उत्तम स्वामी अपनी रेंज रोवर से आयोजन स्थल से रवाना हो गए। उनके ठिकाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग उन्हें नर्मदा तट पर बता रहे हैं, तो कुछ का दावा है कि वे किसी शिष्य के यहां रुके हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
  • 15 फरवरी-समापन के दिन विवाद
  • कथा के आखिरी दिन समापन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ कथित धक्का-मुक्की हुई। कलश का जल फेंकने का वीडियो वायरल हो गया। यह घटना पूरे आयोजन को विवादों के केंद्र में ले आई।
Tags:
  • राजस्थान
  • जबलपुर
  • वीडियो वायरल
  • सोशल मीडिया
  • नर्मदा
  • नीरज सिंह
  • उत्तम स्वामी महाराज
  • उत्तम स्वामी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर