उत्तम स्वामी पर रेप का आरोप : जबलपुर में खुद को कमरे में बंद किया, कथा करने भी नहीं आए
Sanjay Dhiman | Feb 13, 2026, 23:50 IST
Photograph: (the sootr)
श्री पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर रेप के आरोप हैं। राजस्थान की युवती ने दिल्ली पुलिस को शिकायत भेजी है। मामले की जांच जारी है।
JABALPUR. श्री पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी पर राजस्थान की एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। इन आरोपों के चलते जबलपुर में चल रही कथा में महामंडलेश्वर कथा करने नहीं पहुंचे। बताया गया कि उनका स्वास्थय खराब है। उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान शाम साढ़े तीन बजे तक कथा शुरु नहीं हो सकी थी। यह कथा 9 फरवरी से शुरू हुई और 15 फरवरी तक चलने वाली थी। लेकिन शुक्रवार को यहां भक्ति से ज्यादा चर्चा आरोपों की होने लगी।
उत्तम स्वामी इन दिनों जबलपुर के भेड़ाघाट में अपने आश्रम में भागवत कथा कर रहे हैं। कथा 9 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित हो रही है। हालांकि, 12 फरवरी को मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उनके शिष्यों ने उनसे मिलने नहीं दिया। दोपहर के 2 बजे शुरू होने वाली कथा 3:30 बजे तक भी शुरू नहीं हो सकी, क्योंकि स्वामी खुद अपने कक्ष से बाहर नहीं निकले।
सूत्रों के अनुसार, उत्तम स्वामी महाराज ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। उनके खिलाफ लगे आरोपों पर उन्होंने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
राजस्थान की एक युवती ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर उत्तम स्वामी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि जब वह नाबालिग थी, तब से स्वामी ने धर्म की आड़ में उसका यौन शोषण किया। जब उसने विरोध किया, तो उसे धमकाया गया।
युवती ने अपने ई-मेल में लिखा कि उसे अब जान का खतरा है। उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं कि वह अपना मुंह बंद रखे। पीड़िता के अनुसार, महाराज के करीबी लोग उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसकी और उसके परिवार की जासूसी की जा रही है। पीड़िता ने दावा किया है कि उसके पास ठोस सबूत हैं।
ये धमकी जैसी भाषा उत्तम स्वामी से जुड़े सोशल मीडिया की पोस्ट में इस्तेमाल की गई हैं। जो अक्सर नियमित कथाएं पोस्ट करते हैं। नीचे देखे क्या है इस पोस्ट में...
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने इस मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की अपील की है।
मध्य प्रदेश में यह मामला राजनीतिक तापमान बढ़ा चुका है। कांग्रेस का कहना है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए।
यह खबरें भी पढ़ें..
एमपी में बिना मुखिया के तीन बड़े आयोग : फैसले अटके, शिकायतें बढ़ीं
फिल्म के नाम पर संग्राम: ‘घूसखोर पंडत’ विवाद में नेटफ्लिक्स और नीरज पांडे कोर्ट के घेरे में
सरकारी वकीलों की नियुक्ति में आरक्षण अनिवार्य नहीं, लेकिन समावेशिता जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
10 दिन में तय होगी कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी, जंबो सूची पर ब्रेक; नए नियम से होगा पुनर्गठन
कथा स्थल पर घटनाक्रम
स्वामी ने खुद को कमरे में बंद किया
पीड़िता की शिकायत और धमकियां
युवती ने अपने ई-मेल में लिखा कि उसे अब जान का खतरा है। उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं कि वह अपना मुंह बंद रखे। पीड़िता के अनुसार, महाराज के करीबी लोग उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसकी और उसके परिवार की जासूसी की जा रही है। पीड़िता ने दावा किया है कि उसके पास ठोस सबूत हैं।
आज मेरी तोह कल तेरी बारी...
कांग्रेस ने उठाई कार्रवाई की मांग
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
यह खबरें भी पढ़ें..
एमपी में बिना मुखिया के तीन बड़े आयोग : फैसले अटके, शिकायतें बढ़ीं
फिल्म के नाम पर संग्राम: ‘घूसखोर पंडत’ विवाद में नेटफ्लिक्स और नीरज पांडे कोर्ट के घेरे में
सरकारी वकीलों की नियुक्ति में आरक्षण अनिवार्य नहीं, लेकिन समावेशिता जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
10 दिन में तय होगी कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी, जंबो सूची पर ब्रेक; नए नियम से होगा पुनर्गठन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman