वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव कोच में यात्री से मारपीट, BJP विधायक राजीव सिंह के समर्थकों पर लगा आरोप

Amresh Kushwaha | Jun 20, 2025, 08:24 IST
Share
vande-bharat-train-jhansi-attack
vande-bharat-train-jhansi-attack

झांसी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के एक यात्री के साथ 7-8 लोगों ने मारपीट की। आरोप भाजपा विधायक के समर्थकों पर है। घटना की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा हो रही है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में झांसी रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। ट्रेन दिल्ली से भोपाल आ रही थी। इस हमले का आरोप भाजपा विधायक राजीव सिंह के समर्थकों पर लगाया जा रहा है। यह घटना Vande Bharat Express के एक्जीक्यूटिव कोच (E-2) में हुई। इस घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि इसने ट्रेन यात्रियों को भी भयभीत कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में प्री मानसून एक्टिव, आंधी तूफान से तबाही, सरियों से टकराते हुए निकली वंदे भारत

जानें क्या है पूरा मामला...

बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार भाजपा विधायक राजीव सिंह और उनके परिवार ने दिल्ली से यात्रा शुरू की थी। राजीव सिंह का सीट नंबर 8 था। उनकी पत्नी कमली सिंह का सीट नंबर 50 और उनके बेटे श्रेयांश सिंह का सीट नंबर 51 था। ट्रेन के कोच में सवार यात्री राज प्रकाश ने सीट नंबर 49 पर बैठने के दौरान विधायक से सीट बदलने का दबाव महसूस किया। विधायक ने उन्हें अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा, लेकिन राज प्रकाश ने मना कर दिया। इसके बाद, जैसे ही ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, ट्रेन के कोच में 7-8 लोग दाखिल हुए। सीट पर बैठने के लिए मना करने पर राज प्रकाश के साथ लात-घूंसे से हमला किया। हमला इतना गंभीर था कि राज प्रकाश की नाक में फ्रैक्चर हो गया और वह खून से लथपथ हो गए।

डरा हुआ है यात्री

घटना के बाद ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तो मीडियाकर्मियों ने पीड़ित यात्री राज प्रकाश से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन वह इतने डरे हुए थे कि उन्होंने बातचीत करने से मना कर दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम का भारत वन ठंडे बस्ते में, सेना ने लिया पूरा कब्जा, बनाएगी वंदे भारत भवन

पूर्व मंत्री की सुरक्षा पर चिंता

बताया जा रहा है कि, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत भी उसी कोच में सवार थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए एक पोस्ट की। पूर्व मंत्री रावत नें लिखा, वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

ट्रेन में घबराए यात्री

मारपीट की घटना ने ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों को भी घबराहट में डाल दिया। कीर्ति नाम की एक यात्री ने बताया कि झांसी स्टेशन से चढ़े हुए लोग 49 नंबर सीट पर बैठे राज प्रकाश के ऊपर लात-घूंसे और चप्पल चला रहे थे। इस घटना से न केवल पीड़ित यात्री बल्कि अन्य यात्री भी डर गए थे। उन्होंने कहा कि Vande Bharat जैसी ट्रेन में ऐसी घटनाएं बिल्कुल अस्वीकार्य हैं।



ये खबर भी पढ़िए...बैंंगलोर के बाद अब सीहोर में तैयार होगी वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो कोच और सेना के ट्रक भी बनेंगे

पुलिस मौजूदगी में हुई मारपीट

खास बात यह है कि इस मारपीट के दौरान पुलिस के तीन-चार जवान भी मौके पर मौजूद थे। एक यात्री ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में ही यह घटना हुई और पुलिस ने इसे अनदेखा कर दिया। बाद में रेलवे पुलिस आई, लेकिन तब तक यह घटना हो चुकी थी।

विपक्ष का आरोप

कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को लेकर भाजपा विधायक राजीव सिंह के समर्थकों पर हमला बोला है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। साथ ही भाजपा विधायक के समर्थकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर Vande Bharat Express में एक यात्री के साथ मारपीट की। उन्होंने इसे "सुशासन" की असलियत बताते हुए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Vande Bharat Express | vande bharat | Jhansi | bjp mla | assault | RAILWAY | मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • bjp mla
  • मध्य प्रदेश
  • भाजपा विधायक
  • Vande Bharat Express
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • वंदे भारत
  • assault
  • मारपीट
  • RAILWAY
  • रेलवे
  • Jhansi
  • झांसी
  • vande bharat
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज