Railway News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
Vikram Jain | Aug 31, 2024, 16:05 IST
Vande Bharat train will run from Bhopal to Pune and Lucknow
भोपाल रेल मंडल को जल्द ही दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। वंदे भारत के संचालन को लेकर बोर्ड तैयारियां कर रहा है। जल्द ही यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।
BHOPAL. भोपाल रेल मंडल के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब भोपाल से पुणे और लखनऊ का सफर आसान और आरामदायक होने वाला है। जल्द ही वंदे भारत भोपाल से पुणे के बीच चल सकती है। दीपावली के बाद लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत के संचालन को लेकर बोर्ड तैयारियां कर रहा है। जल्द ही भोपाल मंडल के यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।
वंदे भारत ट्रेनों के सफल संचालन के बाद रेलवे पश्चिम-मध्य रेलवे को वंदे भारत उपलब्ध कराने जा रहा है। यह वंदे भारत ट्रेन का एडवांस्ड वर्जन होगा। भोपाल मंडल में भोपाल से पुणे के लिए और भोपाल से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। इसको लेकर अभी आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
भोपाल को मिलेगी
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत चलाने की प्लानिंग की है। यात्री लंबे समय से भोपाल से पुणे और लखनऊ के लिए ट्रेनों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। ट्रेन संचालन के लिए बोर्ड तैयारियां कर रहा है। जल्द ही रेल यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।
दरअसल, रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत ट्रेन सभी जोन को देने घोषणा की थी। 22 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन 130 किमी प्रतिघंटा गति की हो सकती है। इस ट्रेन में 8 जनरल और 12 सेकंड क्लास टियर स्लीपर कोच होंगे। इसमें CCTV, माडर्न टॉयलेट समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं होगी।
वंदे भारत ट्रेनों के सफल संचालन के बाद रेलवे पश्चिम-मध्य रेलवे को वंदे भारत उपलब्ध कराने जा रहा है। यह वंदे भारत ट्रेन का एडवांस्ड वर्जन होगा। भोपाल मंडल में भोपाल से पुणे के लिए और भोपाल से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। इसको लेकर अभी आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
भोपाल को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात
22 कोच के साथ चलेगी वंदे भारत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA