इंदौर से फ्लाइट का विंटर शेड्यूल जारी, वाराणसी-सूरत की उड़ान होगी बंद
Sanjay Gupta | Oct 26, 2024, 12:01 IST
rrb
इंदौर से फ्लाइट का विंटर शेड्यूल सामने आ गया है और इंदौर एयरपोर्ट पर यह 29 अक्टूबर से लागू हो रहा है। इसमें कई फ्लाइट के समय में मामूली बदलाव किया गया है।
फ्लाइट का विंटर शेड्यूल सामने आ गया है और इंदौर एयरपोर्ट पर यह 29 अक्टूबर से लागू हो रहा है। इसमें कई फ्लाइट के समय में मामूली बदलाव है तो वहीं कुछ शहर की सीधी फ्लाइट बंद हो रही है और कुछ नई फ्लाइट जुड़ रही है। इंटरनेशनल फ्लाइट शारजाह के समय में भी बदलाव हो रहा है।
इंडिगो की 25-26 को फ्लाइट पकड़नी है तो 2 घंटे पहले पहुंचें एयरपोर्ट
विंटर शेड्यूल में इंदौर से पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सीधी फ्लाइट बंद हो रही है। यह मार्च माह से शुरू हुई थी, 28 अक्टूबर को अंतिम उड़ान होगी। इसी तरह सूरत की उड़ान भी बंद होगी। यह उड़ान 27 अक्टूबर से बंद होगी। यह दोनों इंडिगो एयरलाइंस की है। इसके पहले इंदौर से राजकोट, बेलगावी, किशनगढ़, प्रयागराज, गोंदिया की सीधी उड़ाने भी बंद हो चुकी है।
उधर विंटर शेड्यूल में इंदौर से चेन्नई, जयपुर, पुणे की नई फ्लाइट मिल रही है। इन फ्लाइट के जुड़ने से इंदौर से हर दिन चलने वाली फ्लाइट की संख्या 90 हो जाएगी। इंदौर से जयपुर के लिए यह तीसरी, पुणे और चेन्नई के लिए दूसरी फ्लाइट होगी। इंदौर से दिल्ली के लिए भी नई फ्लाइट जुड़ेगी। यह सभी दिवाली के पहले शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा।
इंदौर से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप
इंदौर से शारजाह की फ्लाइट के समय में मामूली बदलाव हुआ है। अब यह 5 मिनट पहले रवाना होगी। वहीं इसके दिन भी बदल गए हैं। अब यह रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार की जगह अब शनिवार, रविवार, मंगलवार, गुरुवार को रवाना होगी।
इंडिगो की 25-26 को फ्लाइट पकड़नी है तो 2 घंटे पहले पहुंचें एयरपोर्ट
यह फ्लाइट हो रही है बंद
इन शहरों को दिवाली से पहले और फ्लाइट
इंदौर से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप
शारजाह फ्लाइट का समय-दिन बदलेगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari