vd
लोकसभा की याचिका समिति के सदस्य बने वीडी शर्मा, कमेटी में MP से एकमात्र सांसद
Vikram Jain | Published:
vd sharma appointed lok sabha petition committee member
मध्य प्रदेश के खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को लोकसभा की याचिका समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। सांसद सीपी जोशी को सभापति बनाया गया है। समिति संसद में आम जनता की ओर से उठाई गई याचिकाओं पर विचार करती है।
मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सीट से सांसद विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) को लोकसभा की याचिका समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। 15 सदस्यीय इस महत्वपूर्ण समिति में सांसद सीपी जोशी को सभापति बनाया गया है। विष्णुदत्त शर्मा मध्य प्रदेश से इस समिति में शामिल होने वाले एकमात्र सांसद हैं। इस समिति संसद में आम जनता की ओर से उठाई गई याचिकाओं पर विचार करती है।
संसद की लोकसभा की याचिका समिति में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को सभापति के रूप में नियुक्त किया गया है। अन्य सदस्य सांसदों में एंटो एंटनी, मितेश पटेल, गुरमीत सिंह, बस्तिपति नागराजू, सुखदेव भगत, राजू बिस्टा, डॉ. राजकुमार सांगवान, मंजू शर्मा, कमलजीत शेहरावत, विष्णु दत्त शर्मा, अभय कुमार सिन्हा और राजमोहन उन्नीथन शामिल हैं।
![vd]()
सीपी जोशी सभापति नियुक्त
लोकसभा की याचिका समिति का कार्य
- नागरिकों द्वारा संसद में दायर याचिकाओं पर विचार करना।
- याचिकाओं पर सरकार से राय प्राप्त करना।
- याचिकाओं पर रिपोर्ट तैयार करना और संसद में पेश करना।
- मंत्रालयों से संबंधित मामलों पर विचार करना।
- नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना और याचिकाओं से जुड़े मामलों में निर्देश देना।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha