वीरा राणा बनी रहेंगी एमपी की चीफ सेक्रेटरी!

Sandeep Kumar | Feb 23, 2024, 09:54 IST
Share
pic
वीरा राणा, मुख्य सचिव

प्रदेश की बीजेपी सरकार ने लोकसभा चुनाव के पहले एक अहम फैसला लिया है । मोहन सरकार ने प्रदेश की चीफ सेक्रेटरी वीरा राणा को 6 महीने का एक्सटेंशन देने की तैयारी कर ली है, इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव ( Dr. Mohan Yadav ) की सरकार ने मुख्य सचिव वीरा राणा ( Veera Rana ) को 6 महीने का कार्यकाल ( Extension ) देने का मन बना लिया है। इसके लिए जल्द ही केंद्र सरकार को पत्र भेजने की तैयारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फरवरी के पहले सप्ताह में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव के एक्सटेंशन को लेकर चर्चा कर ली थी। जिससे लगभग तय माना जा रहा है कि राणा 30 सितंबर 2024 तक मुख्य सचिव रहेंगी। उनके एक्सटेंशन का आदेश लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले जारी हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...किसान आंदोलन- आज मनाएंगे काला दिन, 26 को आक्रोश रैली

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल मास्टर प्लान पांचवीं बार होगा रद्द, दोबारा जारी होगा ड्राफ्ट

31 मार्च को रिटायरमेंट होना हैं वीरा राणा को

प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा ( Veera Rana ) का रिटायरमेंट ( Retirement ) 31 मार्च को होना है। यदि मोहन सरकार ( Mohan Government ) के प्रस्ताव (Proposal ) को मंजूरी मिलती है तो वीरा छठवीं मुख्य सचिव होंगी, जिन्हें एक्सटेंशन ( Extension ) मिलेगा। राणा से पहले तत्कालीन शिवराज सरकार ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस (Iqbal Singh Bains ) को दो बार 6-6 महीने का एक्सटेंशन दिया था। बैंस के दूसरे एक्सटेंशन का पीरियड 30 नवंबर को पूरा होने के बाद वीरा राणा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

ये खबर भी पढ़िए...तीन साल की बच्ची के साथ किया गलत काम, पुलिस ने 3 घंटे तक नहीं लिखी FIR

ये खबर भी पढ़िए...IPL- 2024 के 17 दिनों का शेड्यूल जारी, CSK-RCB के बीच होगा पहला मैच

आचार संहिता लागू होने से पहले जारी होगा आदेश

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एमपी की मुख्य सचिव वीरा राणा ( Veera Rana ) के एक्सटेंशन ( Extension ) को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (The Office of the Prime Minister ) और राज्य सरकार ( state government ) के बीच सैद्धांतिक सहमति बन गई है। केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले राणा के एक्सटेंशन का आदेश जारी करेगी। चुनाव की घोषणा मार्च के दूसरे सप्ताह तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। राणा 31 मार्च को रिटायर (Retire ) होंगी। ऐसे में उनकी सर्विस एक्सटेंशन (service extension ) के आदेश के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी होगी। आपको बताते चले कि मुख्य सचिव वीरा राणा के रिटायर होने पर उनसे एक बैच जूनियर मोहम्मद सुलेमान के अलावा 5 अफसरों को सात महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। संजय बंदोपाध्याय अगस्त महीने में रिटायर हो जाएंगे। इसी बैच के राजीव रंजन केंद्र में पदस्थ हैं लेकिन वे अगले महीने रिटायर होंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे 1989 बैच के अनुराग जैन भी मुख्य सचिव बन सकते हैं। उनका रिटायरमेंट ( Retirement ) अगस्त 2025 में है।

Tags:
  • Mohan Yadav
  • Veera Rana
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए

By Sumit Kumar

मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे

By Jageshwar prasad

विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा

By Arohi Raj

दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच

By VINAY VERMA

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला

By Arun Tiwari

कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला