वीएचपी के आयोजन में जितेंद्रानंद महाराज बोले- एसटी, एसी हिंदू समाज के ही अभिन्न अंग, उमंग सिंघार ने कहा था कि आदिवासी हिंदू नहीं
Sanjay Gupta | Sept 13, 2025, 13:00 IST
VHP Legal Cell Conference Indore Jitendranand Maharaj MOHAN YADAV
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की अखिल भारतीय लीगल सेल का चौथा अधिवेशन 13 सितंबर को इंदौर में शुरू हुआ, जो 14 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान स्वामी जितेंद्रानंद महाराज और सीएम मोहन ने अपनी बात भी रखी।
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की अखिल भारतीय लीगल सेल का दो दिवसीय चौथा अधिवेशन शनिवार 13 सितंबर को इंदौर में शुरू हुआ। यह 14 सितंबर को खत्म होगा। इस आयोजन के शुभारंभ पर स्वामी जितेंद्रानंद महाराज के साथ ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व जस्टिस वीएस कोकजे, आलोक कुमार व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
![a6f184bf-f07]()
इस दौरान स्वामी जितेंद्रानंद महाराज ने कहा कि डेमोग्राफी के चलते संसद की सीट बढ़ेगी लेकिन इसमें जो 132 सांसद होंगे एसटी, एससी के वह हिंदू ही होंगे। एसटी-एससी हिंदू समाज के अभिन्न अंग हैं। भारत प्राकृतिक रूप से ही हिंदू समाज है, इसे बनाने की जरूरत ही नहीं है।
हाल ही में यह विवाद तब उठा था जब विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा था कि आदिवासी, हिंदू नहीं हैं। उनकी अलग संस्कृति है, वह प्रकृति पूजक हैं। अब स्वामीजी के बयान से यह मामला और तूल पकड़ेगा।
खबर यह भी...उमंग सिंघार के आदिवासी हूं हिंदू नहीं वाले बयान पर सीएम मोहन का पलटवार, बोले- मुझे शर्म आती है कि...
स्वामी जितेंद्रानंद महाराज ने कहा कि विभाजन का आधार ही भारत में धर्म था। मुस्लिमों के लिए पाकिस्तान बना था और हिंदूओं के लिए हिंदुस्तान। हमारा संविधान भी हिंदू राष्ट्र का संविधान है। आज न्यायिक सक्रियता के कारण समस्या है। वरिष्ठ अधिवक्ता और जज षड़यंत्र का हिस्सा बनाकर हिंदुओं के विरुद्ध खड़े हो जाएं तो बड़ी समस्या हो जाती है। सनातन धर्म में अश्पृश्यता, जातिगत छुआछूत यह सब है ही नहीं।
खबर यह भी...देश के हित में 'द सूत्र' का महाअभियान: Be इंडियन-Buy इंडियन, सीएम डॉ.मोहन यादव करेंगे आगाज
![370d309a-dbc]()
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कानून में बड़ा बदलाव पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने किया है। कानून के आंख से ही पट्टी हटा दी, इससे बड़ा बदलाव और क्या हो सकता है। मप्र सरकार ने पहला ही आदेश लाउडस्पीकर के लिए किया था और 60 हजार उतारे गए। मांस-मटन विक्रय में फूड सेफ्टी नियम लागू कराया। सभी के लिए कानून बराबर है, मछली जैसे को ठिकाने लगा, बड़े-बड़े रसूखदारों को भी कानून का पाठ सिखाया, हर किसी को कानून के मुताबिक चलना होगा। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस वीएस कोकजे व देश के अलग-अलग राज्यों से 250 से अधिक वरिष्ठ अधिवक्ता, सेवानिवृत न्यायाधीश, विधि विशेषज्ञ एवं विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी सहभागी हुए।
खबर यह भी...सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से बचा बड़ा हादसा
उधर बैठक के बाहर ही कुछ फोटो, पोस्टर लगाए गए हैं। ये लव जिहाद और ड्रग जैसे धंधे के खिलाफ जागरूकता के लिए हैं। इसमें बीजेपी नेता कमाल खान और उनके बेटे माज खान के भी फोटो लगे हैं, जो कई मामलों में खासकर ड्रग्स केस में आरोपी हैं।
खबर यह भी...Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को 3 हजार महीना देंगे सीएम मोहन यादव
![a97a81f7-013]()
सीएम वीएचपी के कार्यक्रम के बाद दलालबाग में हो रहे जैन श्वेतांबर महासंघ के 14वें अधिवेशन और श्रीसंघ मिलन समारोह में भी गए। यहां उन्होंने आचार्य विश्वरत्न सागर जी का आशीर्वाद लिया, साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के आने वाले जन्मदिन 17 सितंबर के लिए भी आशीर्वाद मांगा कि वह दीर्घायु हों। सीएम ने कहा कि जन्मदिन का सवाल नहीं यह संस्कार का दिन है। पीएम यहां आ रहे हैं, कई सौगात मिलेंगी। आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है और लोकतंत्र के सबसे बड़े नायक पीएम नरेंद्र मोदी जी हैं। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष संघवी संतोष मेहता, चातुर्मास आयोजन समिति के पुण्यपालन सुराना, कैलाश नाहर, मनीष सुराना, ललिज जैन, प्रीतेश ओस्तवाल, दिलसुखराज कटारिया आदि भी उपस्थित रहे। स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज | इंदौर में विश्व हिंदू परिषद की मांग
महाराज ने कहा एसटी-एससी हिंदू समाज का अंग
a6f184bf-f07
इस दौरान स्वामी जितेंद्रानंद महाराज ने कहा कि डेमोग्राफी के चलते संसद की सीट बढ़ेगी लेकिन इसमें जो 132 सांसद होंगे एसटी, एससी के वह हिंदू ही होंगे। एसटी-एससी हिंदू समाज के अभिन्न अंग हैं। भारत प्राकृतिक रूप से ही हिंदू समाज है, इसे बनाने की जरूरत ही नहीं है।
उमंग सिंघार ने कहा था आदिवासी हिंदू नहीं
खबर यह भी...उमंग सिंघार के आदिवासी हूं हिंदू नहीं वाले बयान पर सीएम मोहन का पलटवार, बोले- मुझे शर्म आती है कि...
हिंदुस्तान हिंदूओं का मुस्लिम के लिए है पाकिस्तान
खबर यह भी...देश के हित में 'द सूत्र' का महाअभियान: Be इंडियन-Buy इंडियन, सीएम डॉ.मोहन यादव करेंगे आगाज
सीएम डॉ, यादव बोले आंख से पट्टी हटा दी, यही बड़ा बदलाव
370d309a-dbc
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कानून में बड़ा बदलाव पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने किया है। कानून के आंख से ही पट्टी हटा दी, इससे बड़ा बदलाव और क्या हो सकता है। मप्र सरकार ने पहला ही आदेश लाउडस्पीकर के लिए किया था और 60 हजार उतारे गए। मांस-मटन विक्रय में फूड सेफ्टी नियम लागू कराया। सभी के लिए कानून बराबर है, मछली जैसे को ठिकाने लगा, बड़े-बड़े रसूखदारों को भी कानून का पाठ सिखाया, हर किसी को कानून के मुताबिक चलना होगा। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस वीएस कोकजे व देश के अलग-अलग राज्यों से 250 से अधिक वरिष्ठ अधिवक्ता, सेवानिवृत न्यायाधीश, विधि विशेषज्ञ एवं विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी सहभागी हुए।
खबर यह भी...सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से बचा बड़ा हादसा
बैठक के बाहर लगे बीजेपी नेता के ड्रग कारोबारी बेटे के फोटो
खबर यह भी...Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को 3 हजार महीना देंगे सीएम मोहन यादव
जैन समाज के कार्यक्रम में भी गए सीएम
a97a81f7-013
सीएम वीएचपी के कार्यक्रम के बाद दलालबाग में हो रहे जैन श्वेतांबर महासंघ के 14वें अधिवेशन और श्रीसंघ मिलन समारोह में भी गए। यहां उन्होंने आचार्य विश्वरत्न सागर जी का आशीर्वाद लिया, साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के आने वाले जन्मदिन 17 सितंबर के लिए भी आशीर्वाद मांगा कि वह दीर्घायु हों। सीएम ने कहा कि जन्मदिन का सवाल नहीं यह संस्कार का दिन है। पीएम यहां आ रहे हैं, कई सौगात मिलेंगी। आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है और लोकतंत्र के सबसे बड़े नायक पीएम नरेंद्र मोदी जी हैं। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष संघवी संतोष मेहता, चातुर्मास आयोजन समिति के पुण्यपालन सुराना, कैलाश नाहर, मनीष सुराना, ललिज जैन, प्रीतेश ओस्तवाल, दिलसुखराज कटारिया आदि भी उपस्थित रहे। स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज | इंदौर में विश्व हिंदू परिषद की मांग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari