1479 सवालों के लापता जवाब; एमपी विधानसभा में कांग्रेस मांगेगी पाई-पाई का हिसाब!
Amresh Kushwaha | Jun 22, 2026, 08:45 IST
मध्य प्रदेश विधानसभा सीएम मोहन यादव नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
मध्य प्रदेश विधानसभा के पिछले दो कार्यकालों में 1479 प्रश्नों के जवाब अब तक नहीं मिले हैं। वहीं, 14वीं और 15वीं विधानसभा के इन लंबित सवालों पर अब कांग्रेस विधायक फॉलोअप प्रश्न लगाएंगे। सरकारी विभागों का जवाब होता है जानकारी एकत्रित की जा रही है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश विधानसभा में 1479 प्रश्नों के जवाब अब तक नहीं मिले हैं।
- 14वीं विधानसभा के 535 और 15वीं के 865 प्रश्न लंबित हैं।
- सरकारी जवाब में लिखा जाता है जानकारी एकत्रित की जा रही है।
- कांग्रेस विधायक अब इन प्रश्नों को फिर से उठाने की तैयारी में हैं।
- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सभी विधायकों से मिलकर सूची बनाएंगे।
1479 सवाल, एक ही जवाब
जानकारी के अनुसार विधानसभा के 1479 प्रश्नों के जवाब अब तक नहीं मिले हैं। इनमें 14वीं विधानसभा के करीब 535 और 15वीं विधानसभा के करीब 865 प्रश्न शामिल हैं।
बजट सत्र में भी यही हाल
राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने इस बारे में अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बार-बार जानकारी एकत्रित की जा रही है जैसे जवाब आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार दो सत्रों में एक ही मुद्दे पर जवाब भी बदल जाते हैं। इसलिए ऐसे मामलों में लगातार फॉलोअप प्रश्न लगाए जाएंगे।
अध्यक्ष की व्यवस्था के बाद भी लंबित
CS की समीक्षा बैठक भी काफी नहीं
इन विभागों में जब जवाब नहीं आता, तो जानकारी एकत्रित की जा रही है लिखा जाता है। ई-विधानसभा (e-Vidhansabha) व्यवस्था लागू होने के बाद भी यही हाल है। यह डिजिटल प्रणाली के बाद भी जवाबदेही न होने का बड़ा सवाल खड़ा करता है।
कांग्रेस की तैयारी
सिंघार ने कहा कि सरकार जनता से वोट चाहती है, लेकिन उनके मुद्दों पर जवाबदेही से बचती है। उनका यह भी कहना है कि ई-विधानसभा व्यवस्था लागू होने के बाद भी प्रश्नों के उत्तर समय पर न मिलना, पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।
स्थायी समाधान की जरूरत
उनके अनुसार अध्यक्ष ने पुराने अपूर्ण उत्तरों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। वहीं, आज भी बड़ी संख्या में प्रश्नों के जवाब लंबित हैं। यह स्थिति संसदीय लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।
एमपी विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र
इस दौरान सरकार के लगभग सभी बड़े विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। हर विभाग से जुड़े सवालों का रोस्टर पहले से तय कर दिया गया है। साथ ही, किन मंत्रियों को जवाब देना है, इसकी जिम्मेदारी भी साफ कर दी गई है।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा में पोस्टर से गायब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
एमपी विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र: कृषि से लेकर गृह और ऊर्जा विभाग तक रहेंगे सदन के केंद्र में
एमपी विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, बजट से लेकर UCC तक कई बड़े फैसलों की तैयारी
मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, UCC विधेयक पर टिकीं निगाहें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari