इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा में पोस्टर से गायब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Sanjay Gupta | Jun 20, 2026, 13:58 IST
Share
मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा में पोस्टर से गायब हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा में पोस्टर से गायब हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम मोहन यादव ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन 20 जून को कर रहे हैं। इस बड़ी सौगात के पहले राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। वजह है पोस्टर की राजनीति। जानें क्या है पूरा मामला...

तुलसी के आंगन से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पोस्टर गायब...

इंदौर की राजनीति में क्या मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दरकिनार किया जा रहा है? यह सवाल खुद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक उठाने लगे हैं। यह मुद्दा मेयर इन काउंसिल की बैठक में एमआईसी सदस्य मनीष मामा ने उठाया था।

अब शनिवार 20 जून को मंत्री तुलसी सिलावट की सांवेर विधानसभा में हो रहे बड़े कार्यक्रम में लगे पोस्टर में मंत्री विजयवर्गीय गायब हैं। वहीं आयोजन के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर खट्टर के साथ ही मंत्री विजयवर्गीय मंच पर हैं और उनका स्वागत भी हुआ।

446312f0-386
446312f0-386

यह है कार्यक्रम

यह कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में हो रहा है। इसमें ग्रीन फील्ड कॉरिडोर (MP Greenfield Corridor Bhumi Pujan) के लिए भूमिपूजन होगा। यह 48 किमी का फोरलेन हाईवे होगा जिसकी लागत 2935 करोड़ रुपए है। सिंहस्थ 2028 के तहत यह अहम है।

3097a9ab-ed3
3097a9ab-ed3

मौके पर लगे पोस्टर में गायब मंत्री विजयवर्गीय

चंद्रावतीगंज में हो रहे आयोजन के दौरान कई पोस्टर वहां दिखाई दिए। इनमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गायब हैं। मुख्य चेहरा आगे की ओर सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav Indore) के साथ ही केंद्रीय मंत्री खट्टर हैं। खुद मंत्री सिलावट हैं। वहीं बाईं ओर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सांसद शंकर लालवानी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बीजेपी इंदौर श्रवण चावड़ा को जगह दी गई है। वहीं दाईं ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। मौके पर पीएम, सीएम और केंद्रीय मंत्री की फोटो वाला बैकड्रॉप लगाया गया है।

1d7cc28a-1ac
1d7cc28a-1ac

एमआईसी मेंबर ने भी उठाया था मुद्दा

इससे पूर्व दो दिन पहले एमआईसी बैठक में मनीष मामा ने भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पोस्टर नहीं लगाने का मुद्दा उठाया था। मामा ने कहा था कि मंत्रीजी की फोटो नहीं लगाई जा रही है। हालांकि इस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि निगम के आयोजनों में उनकी फोटो लगाई जा रही है। निगम खुद मंत्री विजयवर्गीय के विभाग नगरीय प्रशासन के अधीन आता है। हालांकि राज्य स्तर पर होने वाले आयोजन में किसी मंत्री की फोटो नहीं लगती है। जनसंपर्क की तय नीति के तहत पीएम और सीएम की ही फोटो लगाई जाती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का दावा- नटराजन का नामांकन रद्द कराने में कांग्रेस का ही हाथ

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन्हें बताया हनुमान, खुद को जामवंत

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राज्यसभा के लिए क्या तोड़ेंगे कांग्रेस विधायक, यह कर दिया दावा

पश्चिम बंगाल जीत पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आंखों से निकले आंसू, बोले- ममता ने फर्जी केस लगाए

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • MP Greenfield Corridor Bhumi Pujan
  • CM Mohan Yadav Indore
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा