युवती की आत्महत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने रेप के आरोपी के घर में लगाई आग

Sandeep Kumar | Published:
Share
vidisha-girl-suicide
vidisha-girl-suicide

विदिशा के कुरवाई के उमरछा गांव में युवती की आत्महत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया।

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के उमरछा गांव में रंगपंचमी पर बवाल हो गया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और हालातों को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। विवाद की शुरूआत गांव की एक युवती की मौत के बाद हुई। युवती के परिजन ने गांव के ही युवक मुबारक खां पर हत्या का आरोप लगाया था जिसके बाद अब अज्ञात लोगों ने मुबारक खां के घर में आग लगा दी। जिसके बाद हालात बिगड़ गए।

ये था मामला

उमरछा गांव में रहने वाली 20 साल की युवती एक दिन पहले देर शाम घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली थी। युवती के हाथ की नस भी कटी हुई थी और तब परिजन ने गांव के ही रहने वाले मुबारक खां नाम के युवक को घर से भागते हुए देखने की बात कही थी। इस मामले ने बुधवार को बड़ा रूप ले लिया, परिजन जब युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर वापस गांव लौटे तो अज्ञात लोगों ने मुबारक खां के घर में आग लगा दी। आग मुबारिक के घर से आसपास के दो और मकान में फैल गई और इतना ही नहीं एक कार व बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।

ये खबर भी पढ़िए...विदिशा : कोचिंग में पढ़ने आने वालों शिष्यों से कर रहा था अप्राकृतिक कृत्य

भारी पुलिस बल तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो चुका है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। पुलिस ने पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन युवती की आत्महत्या के बाद हालात बेकाबू हो गए।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर की गेर में पुलिस ने सुबह टोका था, फिर भी मौत खींच लाई उसे

ये खबर भी पढ़िए...अंतर्जातीय विवाह पर दूल्हा-दुल्हन को मिलेंगे इतने रुपए, जानें कैसे लें लाभ

आरोपी के घर पर चले बुलडोजर

मृतका के परिजनों ने प्रशासन से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि न्याय की मांग को पूरा करने के लिए आरोपी को सख्त सजा दी जाए।

ये खबर भी पढ़िए...31 हजार करोड़ के कामों के 20 हजार उपयोगिता प्रमाण पत्र गायब, खर्च पर अफसरों की चुप्पी

FAQ

  1. विदिशा में युवती की आत्महत्या के बाद हालात क्यों बिगड़े?
    युवती की आत्महत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गुस्साई भीड़ ने घरों में आग लगा दी और गाड़ियों को जलाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।
  2. पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
    पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हिंसा के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और माहौल को शांत करने के लिए प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है।
Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा न्यूज
  • rape
  • दुष्कर्म
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर