MCU के नए कुलगुरु होंगे वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी, सरकार ने लगाई मुहर

वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) के नए कुलगुरु होंगे। राज्य सरकार ने जनसंपर्क विभाग के माध्यम से नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
vijay manoher tiwari new vc mcu bhopal appointed 2025
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी राजधानी भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय यानी MCU के नए कुलपति (अब कुलगुरु) होंगे। उन्होंने मध्य प्रदेश के कई मीडिया संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। सरकार के जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार, 11 फरवरी को उनकी एमसीयू में कुलगुरु के रूप में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। उनका सेवाकाल चार साल रहेगा। 
कुलगुरु बनने की दौड़ में आशीष जोशी, विकास दवे, अनिल कुमार सौमित्र और विजय मनोहर तिवारी थे। विजय मनोहर तिवारी के नाम पर सरकार ने मुहर लगा दी है। नवनियुक्त कुलगुरु तिवारी 'द सूत्र' के एडिटोरियल बोर्ड के सदस्य भी हैं।

86 शख्सियतों ने किए थे आवेदन

MCU के कुलपति बनने के लिए सरकार ने नाम मांगे थे, इसके लिए 86 शख्सियतों ने आवेदन किए थे। तीन सदस्यीय चयन समिति ने अपनी ओर से चार नामों को फाइनल किया था। अब अंतिम मुहर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से चर्चा के बाद विजय मनोहर तिवारी के नाम पर लगी है।

 

mcu new vc vijay manoher tiwari

केजी सुरेश के बाद खाली था पद

इससे पहले प्रो.केजी सुरेश MCU के कुलगुरु थे। 7 सितंबर 2020 को उनकी नियुक्ति की गई थी। उन्होंने अपना चार साल का कार्यकाल पूरा किया है। अब पिछले कुछ समय से MCU में कुलगुरु नहीं थे। एक महीने पहले सरकार ने नए कुलपति की नियुक्ति के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली थी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की लगातार व्यस्तता के चलते आदेश में देरी हो रही थी। अब तिवारी जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

दिग्विजय सिंह ने MCU रजिस्ट्रार से पूछा, क्या आप भी ABVP के सदस्य हैं

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में अब सर्वर की समस्या, हाईकोर्ट ने दिए फार्म लेने के आदेश

पत्रकारिता, प्रशासन और साहित्य में 25 वर्षों का अनुभव

विजय मनोहर तिवारी अनुभवी पत्रकार, प्रशासक और साहित्यकार हैं। वे वर्ष 2018 से 2023 तक राज्य सूचना आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे। इसके अलावा, 2022 से 2024 तक भारत भवन के न्यासी भी रह चुके हैं। वे 'द सूत्र' के एडिटोरियल बोर्ड में भी हैं। उनकी किताब 'भारत की खोज में मेरे पांच साल' को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा जा चुका है।

इसके अलावा तिवारी की अब तक 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, इनमें 'भारत में इस्लाम' सबसे चर्चित श्रृंखला है। इसी में उन्होंने  ‘उफ ये मौलाना’ किताब लिखी है। भारतीय संस्कृति और समाज को समझने के लिए वे आठ बार भारत भ्रमण कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर BRTS टूटेगा या नहीं, जबलपुर हाईकोर्ट ने कमेटी को दिए आदेश 25 फरवरी तक दें रिपोर्ट

केंद्र सरकार आठवें वेतनमान की ओर बढ़ी, मध्य प्रदेश में सातवें में भी ढेरों विसंगतियां

मध्य प्रदेश माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी भोपाल न्यूज विजय मनोहर तिवारी Bhopal News सीएम मोहन एमसीयू के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी mcu bhopal