कर्नल सोफिया से विजय शाह ने फिर मांगी माफी, एक्स पर लिखित और मौखिक माफीनामा
Rohit Sahu | May 23, 2025, 15:37 IST
sofia qureshi vijay shah
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह ने फिर से लिखित और मौखिक माफी मांगी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SIT जांच में जुटी है और 28 मई को रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को लेकर एक बार फिर सार्वजनिक माफी मांगी है। शाह ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कर्नल सोफिया और देशवासियों से लिखित और वीडियो माफीनामा जारी किया।
पहले भी विजय शाह कई बार माफी मांग चुके हैं। इस बार लिखित पत्र के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने माफी दोहराई। मंत्री विजय शाह ने अपने बयान को भाषाई भूल करार देते हुए माफी मांगी है।
![Vijay shah]()
प्रदेश भाजपा भी इस मसले पर चुप्पी साधे हुए है। इंदौर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में विजय शाह की गैरहाजिरी चर्चा का विषय बनी। सार्वजनिक मंचों पर भी वे कम ही नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें...क्या मंत्री विजय शाह की माफी के बाद पसीजा बीजेपी हाईकमान?
इधर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बुधवार को जांच शुरू कर दी थी। टीम में शामिल सागर आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी SAF कल्याण चक्रवर्ती और वाहिनी सिंह ने स्थानीय पुलिस से फाइलें, वीडियो और अन्य दस्तावेज लेकर पड़ताल शुरू की है।
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह केस की जांच के लिए मानपुर पहुंची SIT, थाने से सभी दस्तावेज और वीडियो लिया
SIT को अपनी स्टेटस रिपोर्ट 28 मई को सुप्रीम कोर्ट में पेश करनी है। इसके लिए टीम सभी सबूतों, गवाहों और वीडियो रिकॉर्डिंग्स को खंगाल रही है। यह रिपोर्ट यह तय करेगी कि विजय शाह के बयान कानूनी रूप से कितने गंभीर हैं और उस पर आगे की कार्रवाई क्या होनी चाहिए।
thesootr links
विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | सोफिया कुरैशी न्यूज | MP News | Supreme Court
उन्होंने अपने बयान को बताया भाषाई भूल
मंत्री विजय शाह ने लिखा कि पहलगाम की घटना से मैं आहत हूं। सेना और राष्ट्र के प्रति मेरा आदर हमेशा रहा है। मेरे शब्दों से किसी धर्म, समुदाय या देशवासी को ठेस पहुंची हो तो मैं भूलवश अपने द्वारा कहे गये शब्दो के लिये पूरी भारतीय सेना से, बहन कर्नल सोफिया से, एवं समस्त देशवासियो से पूरी तरह से क्षमा प्रार्थी हूं और पुनः हाथ जोडकर माफी माँगता हूं।
जयहिन्द,
पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मैं मन से बहुत दुखी एवं विचलित हूँ, मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति आदर एवं सम्मान हमेशा रहा है।
मेरे द्वारा कहे गये शब्दो से समुदाय, धर्म, देशवासियो को दुख पहुँचा है, यह मेरी भाषाई भूल थी, pic.twitter.com/3dU0Jt4QF6
— Dr. Kunwar Vijay Shah (@KrVijayShah) May 23, 2025
वीडियो और पत्र के जरिये मांगी माफी
Vijay shah
प्रदेश भाजपा भी इस मसले पर चुप्पी साधे हुए है। इंदौर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में विजय शाह की गैरहाजिरी चर्चा का विषय बनी। सार्वजनिक मंचों पर भी वे कम ही नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें...क्या मंत्री विजय शाह की माफी के बाद पसीजा बीजेपी हाईकमान?
SIT ने की जांच की शुरुआत
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह केस की जांच के लिए मानपुर पहुंची SIT, थाने से सभी दस्तावेज और वीडियो लिया
28 मई को सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी SIT
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | सोफिया कुरैशी न्यूज | MP News | Supreme Court
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari