विवादित बयान के बाद विजय शाह से सरकार की दूरी, तबादला फाइलों पर ब्रेक, कर्मचारी परेशान
Rohit Sahu | May 18, 2025, 09:52 IST
vijay shah transfer file
विवादित बयान के बाद विजय शाह से सराकर ने दूरी बना ली है। जिससे तबादला फाइलों पर ब्रेक लग गया है। जनजातीय विभाग से जुड़े कर्मचारियों और प्रभार जिले के कर्मचारी इससे परेशान हो रहे हैं।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान के बाद मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। एमपी सरकार ने मंत्री से दूरी बना ली है। इसके साथ ही उनके विभागीय कार्यों को भी सीमित कर दिया है। जिससे तबादलों की फाइलें रुक गई हैं।
सिर्फ फाइलों पर ही नहीं, बल्कि जनजातीय कार्य विभाग से जुड़ी फाइलों का घर से कार्यालय तक होने वाला मूवमेंट भी रोक दिया गया है। अब मंत्री के घर से कोई फाइल उनके कार्यालय तक नहीं भेजी जा रही। इससे स्पष्ट है कि सरकार ने फिलहाल मंत्री के हर प्रशासनिक कदम पर ब्रेक लगा दिया है।
हालांकि सरकार ने इस रोक का कोई लिखित आदेश नहीं दिया है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होने वाली सुनवाई तक फाइलों को रोकने के अलिखित निर्देश दिए गए हैं। कानूनी रूप से मंत्री को हस्ताक्षर करने से कोई रोक नहीं है, लेकिन नैतिक आधार पर उनके कार्यों को गलत ठहराया जा रहा है।
जिन सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी, अब वे भी संशय में हैं। अधिकांश कर्मचारी जो अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थे, वे अब अनिश्चितता की स्थिति में हैं। मंत्री की अनुशंसा के बिना प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है और कर्मचारियों में असंतोष फैल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रतलाम और झाबुआ जिलों को मिलाकर करीब 1000 तबादला आवेदन प्रक्रिया में हैं। इन पर मंत्री की सिफारिश जरूरी है। चूंकि तबादला प्रक्रिया 30 मई तक पूरी की जानी है, ऐसे में यह रोक बड़ी परेशानी बन सकती है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अब अगला कदम सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर निर्भर करेगा।
सरकार की पूरी नजर अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर है। अगर वहां से मंत्री विजय शाह को राहत नहीं मिलती, तो तबादला फाइलों पर निर्णय लेने से पहले सामान्य प्रशासन विभाग से राय ली जाएगी। इस प्रक्रिया से यह स्पष्ट होता है कि सरकार किसी तरह की आलोचना या विवाद को आगे बढ़ाना नहीं चाहती।
यह भी पढ़ें...भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन, 10 मेगावाट सोलर परियोजना और IEC का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव
विजय शाह की मुश्किलें सिर्फ एमपी तक सीमित नहीं रहीं। उनके बयान को लेकर प्रदेश में प्रदर्शन लगातार जारी हैं। इसी बीच अब बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद भी दर्ज किया गया है। इस मामले में 26 मई को सुनवाई तय की गई है।
यह भी पढ़ें...एमपी के कई जिलों में लू और आंधी-बारिश का डबल वार, ग्वालियर-चंबल में छूटेंगे पसीने
thesootr links
MP News | मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के तबादले | Vijay Shah | Supreme Court
कर्मचारी हो रहे परेशान
विजय शाह के प्रभार वाले जिलों रतलाम और झाबुआ से भेजी गई तबादला अनुशंसा फाइलों को रोका गया है। यह फाइलें सरकारी कर्मचारियों के तबादले से जुड़ी हैं, जिन पर मंत्री की अनुशंसा आवश्यक है। सूत्रों के मुताबिक, कई फाइलें तैयार होकर भेजी जा चुकी थीं, लेकिन मंत्री के हस्ताक्षर के अभाव में वे अटक गईं। जिससे कर्मचारी परेशान हो रहे हैं।
जनजातीय कार्य विभाग का मूवमेंट भी ठप
नैतिकता को बताया वजह, कानूनी बाधा नहीं
कर्मचारियों में असंतोष
तबादला प्रक्रिया अटकी, 1000 आवेदन अधर में
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी सरकार की नजर
यह भी पढ़ें...भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन, 10 मेगावाट सोलर परियोजना और IEC का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव
विरोध की आग एमपी से निकलकर बिहार तक पहुंची
यह भी पढ़ें...एमपी के कई जिलों में लू और आंधी-बारिश का डबल वार, ग्वालियर-चंबल में छूटेंगे पसीने
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP News | मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के तबादले | Vijay Shah | Supreme Court
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA