कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई ने कहा-विजय शाह माफी लायक नहीं, पद से हटाएं पीएम

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 15, 2025, 12:32 IST
Share
Vijay Shah
Vijay Shah

कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें पद से अलग किया जाए।

MP News:मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान के कारण घिरे हुए हैं। इस बयान ने राजनीतिक तूफान मचा दिया है, जिसमें कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने मंत्री के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह के खिलाफ इंदौर के मानपुर थाने में FIR दर्ज की गई है।

माफी योग्य नहीं

कर्नल सोफिया कुरैशी के चाचा और चचेरे भाई ने मंत्री विजय शाह के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और रक्षा मंत्री से मांग की है कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें पद से अलग किया जाए। सोफिया के चचेरे भाई बंटी सुलेमान ने कहा कि मंत्री का बयान निंदनीय और माफी योग्य नहीं है। उन्होंने बताया कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी उनसे मंत्री पर कार्रवाई करने को कहा है।

ये भी पढ़ें:

मंत्री विजय शाह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट – कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में दर्ज FIR को रद्द करने की लगाई गुहार

शाह ने मांगी माफी

नौगांव भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने मंत्री के बयान को गंभीरता से लिया है। मंत्री विजय शाह को संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बुलावे पर पार्टी मुख्यालय तलब किया गया, जहां उन्हें फटकार लगाई गई। शाह ने माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया।

क्या बोले थे शाह

मंत्री विजय शाह ने इंदौर के महू क्षेत्र में हलमा कार्यक्रम के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बाद में उन्होंने कहा कि उनके भाषण को गलत संदर्भ में न लिया जाए और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी बहनों के सम्मान की रक्षा की है।

ये भी पढ़ें:

मंत्री विजय शाह का इस्तीफा देने से इनकार, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से बात के बाद लेंगे फैसला

इस्तीफे की मांग

कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह से इस्तीफा मांगा है। पार्टी ने कहा कि मंत्री के बयान ने समाज में नफरत फैलाई है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विपक्ष ने इसे सरकार की छवि को धक्का पहुंचाने वाला कदम बताया है।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • नरेंद्र मोदी
  • अमित शाह
  • मध्य प्रदेश
  • पीएम
  • विजय शाह
  • कर्नल सोफिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच