पुलिस को मंत्री विजय शाह का वीडियो 6 दिन बाद मिला, कार्रवाई पर सार्वजनिक जानकारी नहीं देगी पुलिस
Sanjay Gupta | May 18, 2025, 12:36 IST
mp vijay shah
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाले विवादित बयान का वीडियो छह दिन बाद मानपुर पुलिस को मिला है।
MP News: देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को अपने बयान में आतंकवादियों की बहन बताने वाले और अनर्गल बयानबाजी करने वाले मप्र की बीजेपी सरकार के मंत्री विजय शाह का फाइनली वीडियो मानपुर पुलिस को मिल गया है, जो देश के लगभग मोबाइल में मौजूद है। यह वीडियो महू के विविध वाट्सअप ग्रुप में भी मौजूद है और इसमें इंदौर ग्रामीण, महू एरिया के कई पुलिस अधिकारी भी सदस्य है। यह वीडियो इन सभी ग्रुप में 13 मई से ही चल रहा है, जब द सूत्र ने सबसे पहले न्यूज पब्लिश की थी।
14 मई की रात को पुलिस ने जब शाह पर केस दर्ज किया तो इसका एक प्रेस नोट भी रात 12 बजे जारी हुआ और इसमें बताया गया कि बीएनएस की धारा 152, 196(1)बी व 197(1) सी में केस कर लिया है। वहीं अब डीआईजी निमिष अग्रवाल ने साफ किया है कि इस केस की जुड़ी अब कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी, यह जानकारी हाईकोर्ट में ही दी जाएगी।
पुलिस अब इस मामले में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई के पहले चश्मदीद के बयान भी लेने की तैयारी कर रही है, ताकि भद नहीं पिटे। हाईकोर्ट यह पूछ सकता है कि अभी तक पुलिस ने क्या किया। जब मंत्री विजय शाह ने मानपुर के छापरिया पंचायत के रायकुंडा गांव में यह बयान दिया तब मंच पर विधायक उषा ठाकुर व जनपद पंचायत अध्यक्ष सरदार मालवीय महू, डॉ. भीमरवा आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विवि सदस्य पूंजालाल निनामा (इनकी पत्नी सोनम निनामा बाल अधिकार संरक्षण आयोग मप्र शासन में सदस्य है) महू के बीजेपी मंडल कोदिरया के अध्यक्ष महेश यादव, परशुराम मंडल महू के अध्यक्ष संजय मीणा यह सभी मौजूद थे। ठाकुर जहां शाह के बयान पर मुस्करा रही थी, वहीं कई नेता तालियां पीट रहे थे।
यह भी पढ़ें...जिलों में एजेंट तैनात कर मंत्रीजी ने बनाए वसूली भाई, आखिर क्यों लगी मंत्रियों को मिर्ची
मां अहिल्या जन्म उत्सव समिति की बैठक के दौरान उषा ठाकुर ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने शाह के बयान को लेकर कहा कि जो होना था हो चुका। सभी भली भांति जानते हैं मंशा किसी की भी इस तरह की हो ही नहीं सकती है, कि इस तरह अनर्गल बयान बाजी करें, कई बार जुबान फिसल जाने के कारण ऐसी भ्रांति पैदा हो जाती है। हमे इस बात पर गंभीरता से विचार कर समझना होगा।
शाह ने कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बताया था।
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह की अनर्गल बयानबाजी की गवाह विधायक उषा ठाकुर बोलीं- जुबान फिसल जाती है
शाह ने कहा कि- मोदी जी समाज के लिए जी रहे हैं और समाज के लिए जान लगा रहे हैं। जिन्होंने हमारी बेटियों के लिए सिंदूर उजाड़े थे, वह कटे-फिटे लोगों को, हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई। उन्होंने कपड़े उतार-उतार के हमारे हिंदुओं को मारा, और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घऱ भेजा। अब मोदीजी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोडेगी।
देश का सम्मान और मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं। मोदीजी ने कहा था कि घर में घुसकर मारूंगा। जमीन के अंदर गाढ़ दूंगा। आतंकवादी तीन मंजिला घर में बैठे थे। बड़े बम से छत उड़ाई, फिर बीच की छत उड़ाई और अंदर जाकर उनके परिवार की ऐसी की तैसी कर दी। यह 56 इंच का सीना वाला ही कर सकता है।
thesootr links
MP PoliceBJP
13 मई को द सूत्र चला चुका वीडियो
यह बयान 12 मई को दिया था, 13 मई की सुबह सबसे पहले द सूत्र ने यह वीडियो और न्यूज चला दी। इसके बाद 14 मई को हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रात 11.27 बजे इसमें मंत्री शाह पर उनके नाम के आगे श्री लिखते हुए एफआईआर दर्ज की। लेकिन इसे भी कमजोर तरीके से लिखा गया, जिस पर 15 मई को हाईकोर्ट ने पुलिस को जमकर फटकार लगा दी। वहीं मामले की जांच की मॉनीटरिंग करने की बात कही। इसके बाद अब घटना के 6 दिन बाद और एफआईआर करने के चार दिन बाद पुलिस ने 18 मई को यह वीडियो प्राप्त किया है।
पुलिस नहीं देगी सार्वजनिक जानकारी
उषा ठाकुर सहित सभी चश्मदीद के होने हैं बयान
यह भी पढ़ें...जिलों में एजेंट तैनात कर मंत्रीजी ने बनाए वसूली भाई, आखिर क्यों लगी मंत्रियों को मिर्ची
ठाकुर भी कर चुकी बचाव, जुबान फिसल जाती है
शाह ने कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बताया था।
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह की अनर्गल बयानबाजी की गवाह विधायक उषा ठाकुर बोलीं- जुबान फिसल जाती है
क्या था विजय शाह का बयान
देश का सम्मान और मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं। मोदीजी ने कहा था कि घर में घुसकर मारूंगा। जमीन के अंदर गाढ़ दूंगा। आतंकवादी तीन मंजिला घर में बैठे थे। बड़े बम से छत उड़ाई, फिर बीच की छत उड़ाई और अंदर जाकर उनके परिवार की ऐसी की तैसी कर दी। यह 56 इंच का सीना वाला ही कर सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP PoliceBJP
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman