उपचुनाव के लिए विजयपुर-बुधनी में कांग्रेस का डेरा, मजबूत चेहरे की तलाश

Raj Singh | Oct 14, 2024, 09:57 IST
Share
the sootr
the sootr

कांग्रेस बुधनी और विजयपुर में जीत का परचम लहराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी अहम बैठक करने जा रही है।

नफीस खान @ सीहोर

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हो सकता है। उप चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले कांग्रेस विजयपुर और बुधनी में 14 अक्टूबर से 3 दिनों तक मंथन करेगी। वहीं जीतू पटवारी और अरुण यादव दिग्गजों के किले भेदेंगे। जीतू पटवारी रामनिवास रावत के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में दो दिनों तक रहकर कांग्रेस के लिए मजबूत उम्मीदवार को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव और सज्जन सिंह वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ 2 दिनों तक बैठक करेंगे।

चुनाव समिति का गठन

बुधनी और विजयपुर विधानसभा के लिए कांग्रेस ने चुनाव समिति का गठन किया है। यह समिति योग्य प्रत्याशियों के नाम चयन करने के लिए कांग्रेस के नेताओं से रायशुमारी करेगी और रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी। बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल 14 और 15 अक्टूबर को 2 दिनों तक बुधनी में रहेंगे। अरुण यादव और सज्जन सिंह वर्मा बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी के चयन के लिए ब्लाक, मण्डल, सेक्टर और बूथ के नेताओं से प्रत्याशी के नामों को लेकर चर्चा करेंगे।

ये भी खबर पढ़िए... बुधनी-विजयपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, फीडबैक लेंगे नेता

14 अक्टूबर को बुधनी विधानसभा के लिए पहली बैठक

  • सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लाडकुई ब्लॉक की बैठक
  • दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भैरूंदा ब्लॉक की बैठक
  • शाम 4 बजे से 6 बजे तक गोपालपुर ब्लॉक की बैठक

15 अक्टूबर को दूसरी बैठक

  • सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शाहगंज ब्लॉक की बैठक
  • दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बुधनी ब्लॉक की बैठक
  • 3 बजे से 5 बजे तक रेहटी ब्लॉक की बैठक
विजयपुर विधानसभा की बैठक

  • 15 अक्टूबर को दोपहर एक बजे कराहल में कांग्रेस के मंडलम, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।
  • 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीरपुर और दोपहर 2 बजे विजयपुर में कांग्रेस के मंडलम, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।

विजयपुर प्रत्याशी को लेकर चर्चा

विजयपुर उपचुनाव के लिए बनाई गई समिति में AICC के सचिव और मध्य प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह शामिल हैं। इनके अलावा समिति में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव और नीटू सिकरवार भी मौजूद हैं। ये सभी नेता 14 और 15 अक्टूबर को विजयपुर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे। कांग्रेस नेताओं की समिति स्थानीय जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, मण्डल, सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक करेगी। विजयपुर विधानसभा में मजबूत प्रत्याशी के नामों को लेकर चर्चा होगी।
ये भी खबर पढ़िए... उपचुनाव : कांग्रेस ने विजयपुर और बुधनी सीटों पर किया AICC कमेटी का गठन, इन सीनियर नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

प्रत्याशी चयन में बड़े नेताओं पर लगता रहा है आरोप

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में हमेशा से यह आरोप लगते रहे हैं कि वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पसंद के व्यक्ति को टिकट दिलवा दिया, जबकि उससे योग्य उपलब्ध थे। इस स्थिति से बचने के लिए प्रदेश कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कई सवाल उठे थे। तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आवास और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन हुए। भाई-भतीजावाद चलाने का आरोप लगाते हुए कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी, जिसका नुकसान विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को उठाना पड़ा।

एकजुटता के साथ बढ़ रही कांग्रेस

इंदौर संसदीय क्षेत्र के अनधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापसी के अंतिम दिन अपना नाम वापस लेकर कांग्रेस को मैदान से बाहर कर दिया था। इससे पार्टी की पूरे देश में किरकिरी भी हुई थी। लिहाजा कांग्रेस पार्टी ने अब उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का चयन करने के लिए समिति बनाई है। ये विधानसभा क्षेत्रों में जाकर अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशी को लेकर रायशुमारी करेगी। इसमें जो नाम सामने आएंगे, उसके आधार पर प्रदेश कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति को प्रस्ताव भेजा जाएगा। कोशिश यही है कि हर सीट के लिए एक ही नाम पर सहमति बने, ताकि सब एकजुटता के साथ काम करें।

FAQ

  1. FAQ विजयपुर-बुधनी में कब चुनाव हो सकते हैं?
    महाराष्ट्र, झारखंड विस चुनाव के साथ विजयपुर-बुधनी में चुनाव कराए जा सकते हैं।
  2. विजयपुर-बुधनी को लेकर कांग्रेस की रणनीति क्या है?
    इन दोनों सीटों के लिए कांग्रेस ने एक समिति का गठन किया है, जो दोनों विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी तलाशने और जमीनी हकीकत को भांपने का काम करेगी। इसके लिए कांग्रेस 14 से 16 अक्टूबर तक बैठक करने वाली है।
  3. विजयपुर-बुधनी से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा?
    अभी इसे लेकर साफ नहीं हो पाया है। हालांकि करीब-करीब तय है कि विजयपुर से बीजेपी, कांग्रेस से आए रामनिवास रावत को अपना प्रत्याशी बना सकती है। कांग्रेस अभी कैंडिडेट तलाशने का काम कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP Congress
  • एमपी
  • MP
  • BJP
  • जीतू पटवारी
  • MP BJP
  • मध्य प्रदेश
  • अरुण यादव
  • उपचुनाव
  • विजयपुर
  • विजयपुर उपचुनाव
  • बुधनी उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा