कांग्रेस का दावा- विजयपुर प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ​​की जान को खतरा

Raj Singh | Oct 23, 2024, 14:17 IST
Share
the sootr
the sootr

विजयपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इस बीच कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके उम्मीदवार की जान को खतरा है।

मध्य प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। 13 नवंबर को विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट के लिए वोटिंग होने वाली है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान के मुताबिक विजयपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की जान को खतरा है। इस संबंध में अतुल चौहान ने पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सुरक्षा की मांग की है। बता दें कि तत्कालीन कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने और विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं।

सुरक्षा की मांग

वहीं, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अतुल चौहान ने एसपी को लिखे पत्र में कहा कि विपक्ष ने पहले ही विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में भय का माहौल बना रखा है। पिछले चुनाव में डकैतों और बदमाशों का भी समर्थन किया गया है, जिससे भय का माहौल है और प्रत्याशी की जान को खतरा है। इसलिए हमारे प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ​​को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

BJP और Congress दोनों ने प्रत्याशी किए घोषित | जानिए उम्मीदवारों की प्रोफाइल

23 नवंबर को आएंगे नतीजे

गौरतलब है कि रामनिवास रावत मोहन सरकार में वन मंत्री हैं। उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा ​​को मैदान में उतारा है। विजयपुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है। 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। जबकि 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

News Strike : विजयपुर सीट पर दलबदलुओं और बुदनी में पुराने चेहरे पर ही दांव क्यों ?

चुनाव हुआ दिलचस्प

इधर, विजयपुर विधानसभा सीट पर दोनों ही प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों की राह आसान नहीं दिख रही है। विजयपुर विधानसभा सीट पर 67 साल में 15 विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें 9 बार कांग्रेस तो 6 बार भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। विजयपुर में हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से आए रामनिवास रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में यहां मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी कांग्रेस
  • MP
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • कांग्रेस प्रत्याशी
  • मुकेश मल्होत्रा कांग्रेस
  • विजयपुर उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा