उज्जैन में अब रोज होगा लाइट एंड साउंड शो, विक्रमोत्सव में 1000 ड्रोन से दिखी महाकाल की झलक
Rohit Sahu | Mar 31, 2025, 08:21 IST
mahakal mandir..
उज्जैन में नववर्ष चैत्र प्रतिपदा के मौके पर विक्रमोत्सव मनाया गया। जिसमें 1000 ड्रोन से महाकाल और विक्रमादित्य की आकृतियां बनाई गईं। इसके साथ ही लाइट एंड साउंड शो के जरिए श्रद्धालुओं को महाकाल की गाथा से रूबरू कराया गया।
उज्जैन में हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर विक्रमोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान एक हजार ड्रोन से आसमान में अद्भुत झांकियां बनाई गईं, जिनमें महाकाल, विक्रमादित्य, शिप्रा माता, भगवान शिव और अन्य धार्मिक प्रतीकों की झलक देखने को मिली। इस अनोखे ड्रोन शो को देखने के लिए रामघाट पर करीब 80 हजार श्रद्धालु एकत्र हुए और तालियों से इसका स्वागत किया। इसके बाद सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने गानों की प्रस्तुति दी।
इसके बाद प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। उन्होंने रघुवर तेरी राह, ओ सजना, बहारा-बहारा, ओ पालनहारे जैसे गीतों से श्रद्धालुओं को संगीतमय अनुभव कराया। उनके गानों पर लोग काफी देर तक झूमते रहे।
महाकाल लोक में अब लाइट एंड साउंड शो रोज होगा। रविवार से इसकी शुरुआत की गई। इस शो में श्रद्धालु भगवान महाकाल की गाथा और उज्जैन के पौराणिक इतिहास को देख और समझ सकते हैं। ये लाइट एंड साउंड सो हाई क्वालिटी लेजर, प्रोजेक्टर, पिक्सी लाइट और 4K टेक्नोलॉजी पर आधारित है। मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा इसे शुरू किया गया है, जिसकी लागत 23.5 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन विक्रमोत्सव 2025: 10 दिन बढ़ा मेला का समय, अब तक बिकीं 24 हजार से ज्यादा गाड़ियां
यह भी पढ़ें: उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन, भस्मआरती से रुपए लेने के घोटाले में दो की जमानत मंजूर
thesootr links
1000 ड्रोन से बने अद्भुत नज़ारे
विक्रमोत्सव में 15 मिनट तक ड्रोन शो चल इस दौरान हवा में लाइट से चमकते ड्रोन से कई दृश्य उकेरे गए। जिसमें महाकाल (Mahakal), विक्रमादित्य, शिप्रा माता, ब्रह्मांड (Universe), कृष्ण-सुदामा (Krishna-Sudama), सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028), नववर्ष की शुभकामनाएं, वैदिक घड़ी (Vedic Clock) की आकृति बनाई गईं।
श्रेया घोषाल के गानों पर झूमे लोग
रोज होगा लाइट एंड साउंड शो
यह भी पढ़ें: उज्जैन विक्रमोत्सव 2025: 10 दिन बढ़ा मेला का समय, अब तक बिकीं 24 हजार से ज्यादा गाड़ियां
यह भी पढ़ें: उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन, भस्मआरती से रुपए लेने के घोटाले में दो की जमानत मंजूर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari