कौन बनेगा भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष?, राहुल गांधी ने पहले चरण में लिए 15 के इंटरव्यू, MP से भूरिया और वानखेड़े दावेदार

Sanjay Gupta | Sept 07, 2024, 13:52 IST
Share
Indian Youth Congress President
Indian Youth Congress President

मध्‍य प्रदेश से वानखेड़े और भूरिया के अलावा इस रेस में छत्तीसगढ़ के पुरुनचंद्रा पाधी कोको भी प्रमुख दावेदार है। इसके साथ ही राजस्थान से मुकेश भाकर, हरियाणा से अजय सिकारा, उत्तराखंड से वैभव वालिया सहित कुल 15 दावेदार हैं।

INDORE. कौन बनेगा भारतीय युवा कांग्रेस (Youth Congress) का राष्ट्रीय अध्यक्ष? इस सवाल का जवाब खुद कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ढूंढ रहे हैं। इसके लिए एक-दो नहीं बल्कि 15 दावेदारों के खुद वन टू वन इंटरव्यू लेने का पहला दौर वह पूरा कर चुके हैं। इन दावेदारों में मध्य प्रदेश से पूर्व विधायक और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विपिन वानखेड़े (Vipin Wankhede) के साथ ही झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया (Dr. Vikrant Bhuria) भी दावेदार है।

यह भी है प्रमुख दावेदार

वानखेड़े और भूरिया के अलावा इस रेस में छत्तीसगढ़ के पुरुनचंद्रा पाधी कोको भी प्रमुख दावेदार है। इसके साथ ही राजस्थान से मुकेश भाकर, हरियाणा से अजय सिकारा, उत्तराखंड से वैभव वालिया सहित कुल 15 दावेदार हैं। अभी इस पद पर श्रीनिवास बीवी (srinivasa BV) बने हुए हैं, इनका कार्यकाल पूरा हो गया और अब नए अध्यक्ष की तलाश खुद राहुल गांधी कर रहे हैं।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

राहुल गांधी ने यह सवाल पूछे इंटरव्यू में

दावेदारों से राहुल गांधी ने खुद दिल्ली बुलाकर सवाल पूछे और करीब 20 मिनट का इंटरव्यू लिया। इसमें मुख्य तौर पर पूछा कि पद पर आने पर वह कैसे संगठन को आगे बढ़ाएंगे, अभी तक क्या-क्या अहम काम और आंदोलन किए, जो आंदोलन किए इसमें कैसे काम किया और इन्हें कैसे खड़ा किया, आगे कांग्रेस में किस तरह से काम करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें... टिफिन में मांसाहारी भोजन लाने पर छात्र सस्पेंड, पैरेंट्स और प्रिंसिपल की तीखी बहस, देखें VIDEO

दूसरे दौर का इंटरव्यू पर साफ नहीं

अब राहुल गांधी दूसरे दौर का इंटरव्यू लेंगे या नहीं? इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है, खुद दावेदारों को भी नहीं पता कि आगे क्या होगा? माना जा रहा है कि करीब एक महीने के भीतर नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।

कोको का कर दिया समर्थन

वहीं सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के इंटरव्यू के दौरान कुछ दावेदारों ने तो छत्तीसगढ़ के नेता कोको का ही समर्थन कर दिया और कह दिया कि यदि वह नहीं बनते तो कोई बात नहीं आप कोको को बना दीजिए। हालांकि राहुल ने इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • Youth Congress
  • Vipin Wankhede
  • भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष
  • भारतीय यूथ कांग्रेस
  • Indian Youth Congress President
  • विपिन वानखेड़े
  • Dr. Vikrant Bhuria
  • कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया
  • यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
  • पुरुनचंद्रा पाधी कोको
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं