पंचायत सचिव की शराब पार्टी का वीडियो वायरल! CEO ने जारी किया बयान

Sandeep Kumar | Published:
Share
Panchayat Secretary's viral jam
Panchayat Secretary's viral jam

राजनगर जनपद सीईओ राकेश शुक्ला ने इस मामले को गंभीरता से लिया। जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि पंचायत सचिव का व्यवहार अनुशासनहीन था। हालांकि पंचायत भवन में शराब पार्टी की बात पूरी तरह से सच साबित नहीं हुई है

छतरपुर जिले के राजनगर जनपद के चौबर गांव में Panchayat Secretary एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पंचायत सचिव कुछ गांववासियों के साथ शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास के साथ पार्टी कर रहे हैं। साथ ही, प्लेट पर खाद्य सामग्री भी रखी हुई है। वीडियो के साथ यह दावा किया गया कि Panchayat Secretary पंचायत भवन में शराब पार्टी कर रहे थे, जो कि स्थानीय प्रशासन और गांववासियों के बीच एक बड़ा विवाद बन गया।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में शराब की दुकानें होंगी बंद, दूध की खुलेंगी

ये खबर भी पढ़िए...शराब बांटकर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस... MP से आ रही सप्लाई

पंचायत सचिव की सफाई और जांच रिपोर्ट

हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि 'द सूत्र' नहीं करता। वहीं इस मामले में राजनगर जनपद के सीईओ राकेश शुक्ला का कहना है कि यह वीडियो करीब 20 दिन पुराना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायत सचिव ने पंचायत भवन में शराब की पार्टी नहीं की थी। यह पार्टी किसी निजी बिल्डिंग में हुई थी, न कि पंचायत भवन में। इसके बावजूद, पंचायत सचिव को नशे की पार्टी करने के लिए वार्निंग दी गई है और उन्हें इस तरह की गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...शराब निर्माता कंपनियाें को भी आरोपी बनाया जाए या नहीं, फैसला 10 को

वायरल वीडियो पर प्रशासन की प्रतिक्रिया

राजनगर जनपद सीईओ राकेश शुक्ला ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि पंचायत सचिव का व्यवहार अनुशासनहीन था। हालांकि पंचायत भवन में शराब पार्टी की बात पूरी तरह से गलत साबित हुई। इसके बाद Panchayat Secretary को कड़ी चेतावनी दी गई और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से बचने की सख्त हिदायत दी गई।

ये खबर भी पढ़िए...नर्मदा किनारे अवैध शराब बिक्री पर नाराज हुए PWD मंत्री राकेश सिंह, SP को दिए आदेश



Tags:
  • MP News
  • छतरपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पंचायत भवन
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • शराब पार्टी
  • Panchayat Secretary Alcohol Party
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर