शराब बांटकर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस... MP से आ रही सप्लाई

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Congress wants to win elections by distributing liquor
Congress wants to win elections by distributing liquor

Chhattisgarh Local Body Election 2025 : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस प्रदेश में खुब शराब बांट रही है। अवैध शराब की सप्लाई मध्य प्रदेश से हो रही है।

Chhattisgarh Local Body Election 2025 : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस प्रदेश में खुब शराब बांट रही है। अवैध शराब की सप्लाई मध्य प्रदेश से हो रही है। बिलासपुर पुलिसने शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट को पकड़ा है। चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही 35 पेटी शराब को पुलिस ने पकड़ा और चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

बिना वोटिंग के जीत रही BJP... 23 जगह लहराया परचम

नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी का भतीजा गिरफ्तार

तस्करों से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बलौदाबाजार निवासी नितिन जायसवाल ने उनसे यह शराब मंगवाया था। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने बलौदा बाजार में दबिश देकर नितिन जायसवाल को भी गिरफ्तार किया है। नितिन जायसवाल बलौदा बाजार में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेंद्र जायसवाल का भतीजा है। आशंका जताई जा रही है कि चुनाव में खपाने के लिए शराब मंगाई गई थी।

35 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

बिलासपुर पुलिस एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में अवैध नशे के खिलाफ प्रहार अभियान चला रही है। अभियान के तहत चुनाव आचार संहिता के बीच पुलिस संदिग्ध सामग्रियों और रकम तथा नशे की जांच कर रही है। थाना कोटा पुलिस और एसीसीयू (साइबर सेल) की संयुक्त टीम ने कोटा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर 35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।



अरुण देव बने छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी

जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 21 लाख रुपए आंका गया है। इस गिरोह का सरगना नितिन जायसवाल को माना जा रहा है नितिन जायसवाल को ही यह शराब सप्लाई की जानी थी। नितिन जायसवाल के चाचा सुरेंद्र जायसवाल बलौदाबाजार में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु शराब खपाने के लिए मध्य प्रदेश से शराब मंगवाई जा रही थी। जिसे बिलासपुर पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया।

बीच रोड में केक काटने पर 300 रुपए चालान, HC ने कहा - कोई और होता तो...

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में अवैध शराब सप्लाई का मामला कहां से सामने आया है
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है, जहां 35 पेटी अंग्रेजी शराब चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही थी।
  2. पुलिस ने इस मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया और मुख्य आरोपी कौन है?
    पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी नितिन जायसवाल है। वह कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेंद्र जायसवाल का भतीजा है।
  3. जब्त की गई अवैध शराब की कुल कीमत कितनी आंकी गई है?
    पुलिस ने जब्त की गई 35 पेटी अंग्रेजी शराब की कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपए आंकी है।
राजेश मूणत का सेक्स सीडी कांड फिर निकला बाहर... बघेल का बढ़ा संकट

Tags:
  • CG News
  • Local body elections
  • Local Body Election
  • Panchayat-Local Body Election
  • Panchayat and local body elections
  • cg news update
  • cg news today
  • Chhattisgarh local body elections
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर