वोटर लिस्ट में जुड़वाना है नाम तो पढ़ लीजिए ये खबर, घर आ जाएगा कार्ड
Ravi Singh | Published:
Voter list addition
मध्य प्रदेश में जो लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं। उनके लिए खास कार्यक्रम शुरू होने वाला है। इसके तहत मतदाता सूची में सुधार का काम आगामी 29 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगा।
Bhopal : यदि आप मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और आपका मतदाता सूची यानी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना है तो यह खबर आपके काम की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुखवीर सिंह ने कहा कि जो लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं, उनके लिए खास कार्यक्रम शुरू होने वाला है। यह कार्यक्रम वोटर लिस्ट को अपडेट करने और नई उम्र के लोगों को जोड़ने के लिए है
इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में सुधार का काम आगामी 29 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगा। उसी दिन "ड्राफ्ट वोटर लिस्ट" यानी प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसका मतलब है कि 29 अक्टूबर से हर कोई देख सकता है कि उनकी जानकारी सही ढंग से सूची में दर्ज है या नहीं। यदि किसी को अपनी निजी जानकारी में गलती नजर आती है या किसी का नाम नहीं जुड़ा है तो वे 28 नवंबर 2024 तक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिन लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने या बदलाव करने में मदद चाहिए, उनके लिए 9, 10, 16 और 17 नवंबर को स्पेशल कैम्प लगाए जाएंगे। यहां वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, नाम हटाने, पता बदलने आदि का काम आसानी से किया जा सकेगा। सभी दावे और आपत्तियां मिलने के बाद 24 दिसंबर 2024 तक इनका निपटारा कर दिया जाएगा। फिर 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। यानी इस तारीख तक लिस्ट तैयार हो जाएगी और इसके बाद इसमें बदलाव नहीं होगा।
नए वोटर्स का नाम जोड़ने का काम शुरू... जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
वोटर लिस्ट में नाम न होने पर 'चैलेंज वोट' से भी कर सकते हैं मतदान !
अगर आप 1 जनवरी 2025 तक 18 साल के हो रहे हैं तो आप भी वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए आपको समय से पहले आवेदन करना होगा। अच्छी खबर ये भी है कि अब वोटर आईडी कार्ड सीधे आपके घर पहुंच जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए "वोटर हेल्पलाइन ऐप" और https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से वेबसाइट पर जाकर नामांकन का फॉर्म भर सकते हैं।
यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते तो ऑफलाइन का भी विकल्प दिया गया है। इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क करना होगा। बीएलओ नजदीकी स्कूल, पंचायत भवन या किसी भी मतदान केंद्र पर मिल सकते हैं, जहां वे आपकी जानकारी को मतदाता सूची में जोड़ने में मदद करेंगे।
किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए आप टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं। कॉल का समय सरकारी कार्यालय के घंटों में रहेगा। इस नंबर पर आपकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा और यदि किसी को आवेदन करने में कोई परेशानी हो तो यह हेल्पलाइन आपके सवालों का जवाब देगी।
thesootr links
इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में सुधार का काम आगामी 29 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगा। उसी दिन "ड्राफ्ट वोटर लिस्ट" यानी प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसका मतलब है कि 29 अक्टूबर से हर कोई देख सकता है कि उनकी जानकारी सही ढंग से सूची में दर्ज है या नहीं। यदि किसी को अपनी निजी जानकारी में गलती नजर आती है या किसी का नाम नहीं जुड़ा है तो वे 28 नवंबर 2024 तक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्पेशल कैम्प लगाए जाएंगे
नए वोटर्स का नाम जोड़ने का काम शुरू... जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
वोटर लिस्ट में नाम न होने पर 'चैलेंज वोट' से भी कर सकते हैं मतदान !
नए मतदाता कैसे जुड़ सकते हैं?
आवेदन कैसे करें?
ऑफलाइन आवेदन
जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
By Arohi Raj
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav