व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. विनोद भंडारी को ED ने दिया झटका, वापस नहीं मिलेगी अटैच जमीन

Pratibha ranaa | Jun 12, 2024, 11:05 IST
Share
 ईडी
ईडी

ईडी ने व्यापमं घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया हुआ है। इसमें डॉ. भंडारी की भौंरासला सांवेर की सर्वे नंबर 5/2 की जमीन जो उन्होंने साल 2012 में खरीदी थी, उसे मार्च 2016 में ईडी ने अटैच कर लिया था।

संजय गुप्ता@ INDORE.

व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. विनोद भंडारी को ED से तगड़ा झटका मिला है। ईडी द्वारा घोटाले में अटैच की गई उनकी जमीन को मुक्त नहीं किया जाएगा। डॉ. भंडारी इस जमीन के बदले में ईडी को एफडी देना चाहते थे। उनके पक्ष में जिला कोर्ट से आदेश भी हो गया था, लेकिन फिर ईडी हाईकोर्ट अपील में गया। वहां पर डॉ. भंडारी के पक्ष में हुए स्पेशल कोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए ईडी की अटैचमेंट को ही मान्य किया गया।

7 करोड़ की एफडी के बदले चाहते थे जमीन

ईडी ने व्यापमं घोटाले में अपने यहां भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया हुआ है। इसमें डॉ. भंडारी की भौंरासला सांवेर की सर्वे नंबर 5/2 की जमीन जो उन्होंने साल 2012 में खरीदी थी, उसे मार्च 2016 में ईडी ने अटैच कर लिया था। बाद में ईडी ट्रिब्यूनल ने भी अटैचमेंट पर मुहर लगा दी। यह जमीन डॉ. विनोद भंडारी के साथ ही डॉ. महक भंडारी भी संयुक्त स्वामी है। डॉ. भंडारी की ओर से इस जमीन को मुक्त करते हुए 7 करोड़ की एफडी देने की बात कही गई। उनके पक्ष में स्पेशल कोर्ट से जून 2023 में आदेश भी हो गया।

ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में लड़कियों ने छोड़ी नौकरी, बोलीं- 70 वर्षीय बुजुर्ग करता है बेड टच

हाईकोर्ट ने ईडी का पक्ष सही पाया

ईडी ने यह कहते हुए हाईकोर्ट में अपील कर दी कि पीएमएलए 2002 एक्ट यानी मनी लॉन्ड्रिंग में यह संपत्ति अटैचमेंट के बदले एफडी की बात नहीं है। यह नियमों के विरुद्ध है। इसे हाईकोर्ट ने मान्य किया और स्पेशल कोर्ट का आर्डर खारिज कर दिया। इसमें डॉ. विनोद भंडारी के साथ उनकी पत्नी मंजूश्री भंडारी और डॉ. महक भंडारी भी पक्षकार थे।

ईडी के चालान में डॉ. भंडारी ने व्यापमं घोटाले में 8.93 करोड़ रुपए कमाए

ईडी के चालान में है कि डॉ. भंडारी ने व्यापमं घोटाले में पीएमटी 2012 व प्री पीजी एग्जाम 2012 में धांधली के जरिए 8.93 करोड़ रुपए की कमाई की। इसी से इस दौरान यह संपत्तियां खरीदी थी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ED
  • व्यापमं घोटाला
  • विनोद को ईडी का झटका
  • व्यापमं घोटाला आरोपी विनोद भंडारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा