MP में एक्सप्रेस ट्रेन की छत से टपकता रहा पानी , यात्री हुए परेशान, रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल
Vikram Jain | Aug 15, 2024, 17:17 IST
Water leakage from the roof of Jabalpur Ambikapur Express
रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर एक फिर सवाल खड़े हुए हैं। जबलपुर से अंबिकापुर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की छत से पानी टपकने का वीडियो सामने आया है। अब यात्रियों से सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं।
BHOPAL. जबलपुर से अंबिकापुर के लिए चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की छत से पानी टपकने का मामला सामने आया है। तेजी से टपकते पानी का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कोच के अंदर तेज धार से पानी टपकते हुए दिखाई दे रहा है। अब यात्रियों ने सोशल मीडिया पर ट्रेन की वीडियो को पोस्ट करते रेल मंत्री से यात्री सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं।
11265 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का यह वायरल वीडियो बुधवार 14 अगस्त का बताया जा रहा है। जबलपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुई ट्रेन के कोच C1 की छत से पानी टपकने लगा। इस कोच में सवार यात्री टपकते पानी से बचाव करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान यात्री बाहर निकलने के बाद शिकायत करने की बात करते हुए नाराजगी जताते हैं।
रेल यात्रियों का कहना है कि बारिश के कारण ट्रेनों की हालत खराब हो गई है। आराम से यात्रा के लिए एसी और स्लीपर कोच में रिजर्वेशन कर यात्रा करते हैं, लेकिन अब इन कोच में सुकून नहीं मिल रहा है। परेशान यात्रियों ने रेल सुविधाओं के लेकर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई हैं।
ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी हो खुश, इसलिए IIT खड़गपुर ने स्टूडेंट्स से कहा - PM मोदी पर पूरे जोश से लिखिए निबंध, कांग्रेस की आपत्ति
ट्रेन की छत से पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर पश्चिम मध्य रेलवे ने जवाब भी दिया है। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि कई दिनों से लगातार बारिश जारी है। हो सकता है बारिश के कारण ये दिक्कत आई हो। आपने जानकारी मिली है, इस परेशानी को ठीक किया जाएगा। आगे ऐसी कंडिशन नहीं हो बने इसका ध्यान रखा जाएगा।
कोच C1 की छत से टपकने लगा पानी
यात्री हुए परेशान, जताई नाराजगी
ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी हो खुश, इसलिए IIT खड़गपुर ने स्टूडेंट्स से कहा - PM मोदी पर पूरे जोश से लिखिए निबंध, कांग्रेस की आपत्ति
पश्चिम मध्य रेलवे ने दी सफाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari