Weather Update : नए सिस्टम से फिर बिगड़ेगा मध्य प्रदेश का मौसम , अगले 3 दिन तक 2 दर्जन जिलों में बारिश-आंधी के आसार

Sandeep Kumar | Updated:
Share
PIC
PIC

मौसम विभाग का अनुमान है कि अब अगले दो- तीन दिन तक आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है...

BHOPAL. वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। पिछले 3 दिन से कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। रविवार को पूरे दिन तेज गर्मी के बाद शाम को कई जिलों में मौसम बदल गया। भोपाल, रायसेन और नर्मदापुरम में तेज बारिश भी हुई।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे, यानी सोमवार को जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 17 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गरज-चमक के साथ 2 दिन तक हल्की बारिश होगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। 25 अप्रैल से तेज गर्मी पड़ेगी। जिन शहरों में अभी 40-42 डिग्री टेम्प्रेचर है, वहां 42 से 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। रातें भी गर्म रहेंगी।

ये खबर भी पढ़िए...IPS लालचंदानी ने होटल संचालक को मारे थप्पड़, मंत्री विजयवर्गीय, महापौर भार्गव, विधायक मेंदोला सभी ने ली जमकर आपत्ति

ये खबर भी पढ़िए...नियमित नहीं किए जाएंगे MP के 75 हजार अतिथि शिक्षक, नेता प्रतिपक्ष बोले- सीएम साहब गरीबों पर रहम करो

इन जिलों में हल्की बारिश की आशंका


ये खबर भी पढ़िए...IAS का सपना साकार करने किसी के पिता ने ऑटो चलाया तो किसी की मां ने लगाया झाड़ू-पोछा

एमपी मौसम विभाग के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 से 21 अप्रैल के बीच सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, पांढुर्णा और बालाघाट में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, झाबुआ,रतलाम, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, सागर रायसेन, बैतूल में बारिश की संभावना है। 20 अप्रैल को बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और डिंडोरी मेंआंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 21 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़िए...Summer Special Train : समर वैकेशन के लिए के लिए हो जाएं बेफिक्र, रेलवे ने चलाई ये समर स्पेशल

क्या कहता है मौसम विभाग ?


एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है । ईरान पर बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से हवाओं से वातावरण में नमी आने लगी है, शुक्रवार से इसका प्रदेश पर असर देखने को मिलेगा।आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे फिर बारिश-आंधी की स्थिति बनेगी, वही 24 अप्रैल को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने के संकेत मिले हैं, ऐसे में अप्रैल अंत में तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार कम है।



Tags:
  • मौसम विभाग
  • weather Department
  • weather
  • मध्य प्रदेश के मौसम
पैसे दो नहीं तो बदनाम कर दूंगी! भोपाल के फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा था वसूली का खेल, 8 राज्यों के सरपंचो को बनाया था शिकार

By Aman Vaishnav

पैसे दो नहीं तो बदनाम कर दूंगी! भोपाल के फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा था वसूली का खेल, 8 राज्यों के सरपंचो को बनाया था शिकार
सिवनी पुलिस वसूली कांड में TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होटल से हर महीने 50 हजार मांगने का आरोप

By Neel Tiwari

सिवनी पुलिस वसूली कांड में TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होटल से हर महीने 50 हजार मांगने का आरोप
पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को राहत, जानिए कैबिनेट के 15 बड़े फैसले

By Aman Vaishnav

पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को राहत, जानिए कैबिनेट के 15 बड़े फैसले
राजस्थान में 90-A की नई दरें जारी, जयपुर में आवासीय जमीन का प्रीमियम 430 रुपए प्रति वर्गमीटर

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में 90-A की नई दरें जारी, जयपुर में आवासीय जमीन का प्रीमियम 430 रुपए प्रति वर्गमीटर
सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद: ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन पर 10 हजार का जुर्माना, कोर्ट ने दी चेतावनी

By Ratan Kumar Mishra

सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद: ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन पर 10 हजार का जुर्माना, कोर्ट ने दी चेतावनी
राजस्थान में खेल विभाग का अजब खेल: दिवंगत पैरा तीरंदाज के खाते में 5 लाख भेजने के आदेश, 3,790 खिलाड़ियों का 29 करोड़ अनुदान अटका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में खेल विभाग का अजब खेल: दिवंगत पैरा तीरंदाज के खाते में 5 लाख भेजने के आदेश, 3,790 खिलाड़ियों का 29 करोड़ अनुदान अटका
फिर सही साबित हुई द सूत्र की खबर: MP में बनेंगे 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों के निवेश के साथ लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

By Aman Vaishnav

फिर सही साबित हुई द सूत्र की खबर: MP में बनेंगे 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों के निवेश के साथ लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार