मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, भोपाल में कई स्थानों पर बूंदाबांदी, जिलों बारिश का अनुमान

Sandeep Kumar | Updated:
Share
जगम
भोपाल में बूंदाबांदी

मध्य प्रदेश में इन दिनों तेज गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। बदले मौसम की वजह से बीती रात बादल छाए रहे। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में सुबह से हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में इन दिनों तेज गर्मी ( hot summer ) के बीच मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में मौसम विभाग ( weather department ) ने बारिश की चेतावनी जारी की है तो कई जिलों के लिए भीषण गर्मी से बचने के लिए कहा है। इसके साथ ही प्रदेश में नया विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। बदले मौसम की वजह से बीती रात बादल छाए रहे। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में सुबह से हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...MP लोकसभा चुनावः 29 सीटों पर तस्वीर साफ, जानिए किसका मुकाबला किसके साथ

भोपाल में कई स्थानों पर बूंदाबांदी


मध्यप्रदेश के भोपाल में इऩ दिनों बदले मौसम के वजह से राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में बादलों का जमावड़ा देखा गया। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में सुबह से हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। जिस वजह से कई इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मूवमेंट के चलते देर रात कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई।

ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर कलेक्ट्रेट की महिला कर्मचारी ने तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदेश में फिर बदला मौसम


1. वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर हो रहा।
2. अगले 4 दिन भोपाल में बूंदाबांदी तो अन्य जगह ओले, बारिश और आंधी का दौर
3.10 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए...चोईथराम नेत्रालय की OT sealed,ऑपरेशन के बाद 8 मरीजों के आंखों को खतरा

भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत


कड़ी धूप के कारण दिन में लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के मौसम विभाग की भविष्यवाणी राहत लेकर आयेगी। तापमान वृद्धि की मार झेल रहे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मध्य प्रदेश में कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...MLA Anubha Munjare ने बात नहीं मानी तो BSP प्रत्याशी पति ने छोड़ा घर

प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट


जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, डिंडोरी, जबलपुर, बैतूल, बालाघाट, हरदा, सीहोर, जिलों में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। 8 अप्रैल को सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा, राजगढ़, अनूपपुर, डिंडोरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि पड़ेंगे। 9 अप्रैल को दमोह, कटनी, बैतूल, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सीहोर, रायसेन, शाजापुर, भोपाल, नीमच, रतलाम, झाबुआ, देवास, इंदौर, उज्जैन में गरज चमक आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

तापमान - दिन-37.8 डिग्री, रात- 22.6 डिग्री


भोपाल शहर में शनिवार को बादल छाए जिससे तीखी धूप से राहत मिली। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। देर रात शहर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • weather Department
  • राजधानी भोपाल
  • hot summer
  • तेज गर्मी
  • हल्की बूंदाबांदी
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

By Raghvendra Singh Rathore

SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम

By Umeshwari Baghel

CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!

By VINAY VERMA

स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!