रेलवे ने की दिव्यांग यात्रियों के लिए किराए में 25% से 75% तक छूट देने की घोषणा
Raj Singh | Feb 23, 2025, 15:31 IST
BHOPAL MANDAL
भोपाल मंडल ने दिव्यांग यात्रियों के लिए किराए में 25% से 75% तक की छूट देने का बड़ा फैसला लिया है। यह पहल दिव्यांग यात्रियों के लिए एक सस्ती और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने दिव्यांग यात्रियों के लिए किराए में 25% से 75% तक की छूट देने का फैसला लिया है। इस पहल के तहत अब तक इस वित्तीय वर्ष में 911 दिव्यांग रियायत कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यह कदम दिव्यांगजन के लिए यात्रा को और भी सरल और सुलभ बनाने की दिशा में अहम कदम है।
दिव्यांगजन के लिए किराए में 25% से 75% तक छूट दी जाती है, जो दिव्यांगता के प्रकार और यात्रा की श्रेणी के आधार पर निर्धारित होती है। साथ ही, दिव्यांगजन के साथ यात्रा करने वाले सहायक (एस्कॉर्ट) को भी उतनी ही छूट दी जाती है। रियायत कार्ड की फोटो कॉपी दिखाकर टिकट बुकिंग के समय यह छूट प्राप्त की जा सकती है, और यह सुविधा ई-टिकट पर भी उपलब्ध है।
ये भी खबर पढ़ें... यात्रियों की बढ़ी परेशानी, भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें की गईं रद्द
इस सुविधा के बारे में अधिक जानकारी के लिए या रियायत कार्ड बनाने के लिए, यात्री भोपाल मंडल के हेल्पलाइन नंबर 9630951262 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य दिव्यांग यात्रियों को सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव देना है। इस पहल से दिव्यांगजन को रेलवे रियायतों का लाभ बिना किसी कठिनाई के मिलेगा और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।
दिव्यांग रियायत कार्ड कैसे बनवाएं?
दिव्यांगजन अब एक आसान प्रक्रिया के तहत रियायत कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:
जिला चिकित्सा अधिकारी से मिले चिकित्सा प्रमाणपत्र।
पासपोर्ट साइज फोटो।
आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र।
रियायत प्रमाणपत्र, जो डॉक्टर द्वारा प्रमाणित होना चाहिए कि व्यक्ति अकेले यात्रा करने में सक्षम नहीं है।
इन दस्तावेजों को रेलवे की वेबसाइट (https://divyangjanid.indianrail.gov.in) पर अपलोड करके रियायत कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। सत्यापन के बाद एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी।
किराए में छूट कैसे पाएं?
ये भी खबर पढ़ें... यात्रियों की बढ़ी परेशानी, भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें की गईं रद्द
सहायता के लिए संपर्क
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari