ग्वालियर में पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पत्नी बनी गर्लफ्रेंड, जानें मामला

Sandeep Kumar | May 18, 2025, 24:11 IST
Share
wife-catches-husband-using
wife-catches-husband-using

पत्नी ने योजना बनाई कि वह अपने पति को इस अफेयर के लिए रंगे हाथों पकड़े। उसने उस फेक प्रोफाइल से पति को रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया। जब पति मिलने पहुंचा और सामने अपनी पत्नी को खड़ा देखा, तो वह सन्न रह गया।

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर एक महिला को अपने पति पर शक था कि वह किसी और महिला से चैट करता है। पति दिनभर फोन में व्यस्त रहता, बात करने के लिए घर से बाहर निकल जाता और इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर घंटों समय बिताता। जब पत्नी ने उससे फोन के लॉक के बारे में पूछा, तो वह टालमटोल करने लगा। यह सब देखकर पत्नी का शक और गहरा हो गया।

पत्नी ने अपनाया अनोखा तरीका

सच्चाई जानने के लिए पत्नी ने एक चालाक तरकीब अपनाई। उसने एक नई सिम ली, इंस्टाग्राम पर एक फेक आईडी बनाई और एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर डीपी में लगाई। फिर उसी फेक प्रोफाइल से अपने पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और उससे बातचीत शुरू की। पति ने जल्द ही उस फेक प्रोफाइल को स्वीकार किया और दोनों के बीच चैटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। पति इस गर्लफ्रेंड से घंटों बात करने लगा, भावनात्मक बातें भी करने लगा।

ये खबर भी पढ़िए... UN सीजफायर का आदेश ना देता तो… भारत-पाक तनाव पर अब BJP विधायक का विवादित बयान

पति को रेस्टोरेंट में बुलाया

पत्नी ने योजना बनाई कि वह अपने पति को इस अफेयर के लिए रंगे हाथों पकड़े। उसने उस फेक प्रोफाइल से पति को रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया। जब पति मिलने पहुंचा और सामने अपनी पत्नी को खड़ा देखा, तो वह सन्न रह गया। पत्नी ने तत्काल उस पर धोखा देने का आरोप लगाया और यह स्पष्ट किया कि वह अब इस रिश्ते को और नहीं निभा सकती।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: खराब परिणाम वाले स्कूल प्राचार्यों से 20 मई को पूछें जाएंगे सवाल

ये खबर भी पढ़िए... Weather Forecast : दिल्ली से बिहार तक लू-बारिश का दोहरा वार, राजस्थान में रेड अलर्ट

ये खबर भी पढ़िए... कुर्क होगी नेशनल हेराल्ड की जमीन बेचने वाले की संपत्ति

पत्नी ने की तलाक की मांग

पति की इस हरकत से आहत पत्नी ने तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अब दोनों पक्षों के बीच कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला का कहना है कि जब रिश्ते में पारदर्शिता नहीं हो और सामने वाला व्यक्ति धोखा दे, तो ऐसे रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर होता है।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • इंस्टाग्राम
  • गर्लफ्रेंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा