गर्लफ्रेंड से बीवी बनी नेहा और फिर पति के साथ करने लगी गांजे की तस्करी
Neel Tiwari | Nov 05, 2024, 16:02 IST
गांजा तस्कर
मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी को पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से धरदबोचा गया है। गांजे का अवैध व्यापार कर रहे दोनों आरोपी, पुलिस को गुमराह करने लका प्लेन बना रहे थे। जानें क्या है पूरा मामला..
जबलपुर में पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी को धरदबोचा है। आरोपी पति पत्नी पर NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है।
दरअसल गोटेगांव नरसिंहपुर निवासी आकाश सोनी की मुलाकात नेहा सोनी से हुई और उसके बाद यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और आकाश ने नेहा से शादी कर ली। शादी के बाद आकाश और नेहा जबलपुर में कांच घर क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने लगे।आकाश ने अपनी पत्नी को भरोसे में लेकर उसे अपने साथ गांजा तस्करी के व्यापार में शामिल कर लिया और यही से दोनों मास्टरमाइंडों का पुलिस को गुमराह करने का खेल शुरू हुआ।
जानकारी के अनुसार पति और पत्नी के एक साथ होने पर पुलिस को शक नहीं होता था। जिसके कारण यह लोग आसानी से तस्करी को अंजाम देते थे। पूरे मामले में पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि आरोपी पति पत्नी गांजे का अवैध व्यापार कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दबिश देते हुए उनके पास से 11 किलो गांजा बरामद किया।
सिहोरा के थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम क्राईम ब्रांच को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति और एक महिला मोहसाम तरफ से सिहोरा की ओर पैदल गांजा लेकर जा रहे हैं। जो कहीं बेचने की फिराक में है। सूचना पर क्राईम ब्रांच और थाना सिहोरा की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कनाड़ी नाला पुलिया के पास एन एच 30 रोड पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को आकाश और नेहा नज़र आये। दोनों आरोपी पिठ्ठू बैग पीठ में लादे हुये सिहेारा तरफ आ रहे थे। तलाशी लेने पर आकाश सोनी के पिठ्ठू बैग के अंदर टेप लिपटे हुये पैकिट में गांजा रखा मिला। वहीं नेहा सोनी के पास भी पिठ्ठू बैग के अंदर एक गांजा रखा मिला। दोनों आरोपियों के पास से कुल 11 किलो गांजा पकड़ा गया है। जिसकी कीमती लगभग 2 लाख 20 हजार रूपए है। दोनों आरोपियों से 1200 रुपए नगद भी मिले हैं और इनसे 3 मोबाईल भी जप्त किये गए है। पति-पत्नी के खिलाफ धारा 8-20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
जबलपुर पुलिस के द्वारा लगातार मादक पदार्थ के व्यापार को रोकने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही की जा रही है। बीते दिनों क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बरगी बाईपास पर आरोपी हर्ष द्विवेदी उर्फ पंडित को भी 6 किलो गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया है कि दोनों आरोपी आकाश सोनी और उसकी पत्नी नेहा सोनी के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही खुलासा होगा कि उनके पास यह गांजा कहां से आता हैं और यह किसे सप्लाई करते थे।
पति-पत्नी मिलकर करते थे तस्करी
जानकारी के अनुसार पति और पत्नी के एक साथ होने पर पुलिस को शक नहीं होता था। जिसके कारण यह लोग आसानी से तस्करी को अंजाम देते थे। पूरे मामले में पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि आरोपी पति पत्नी गांजे का अवैध व्यापार कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दबिश देते हुए उनके पास से 11 किलो गांजा बरामद किया।
पुलिस की टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस की कार्रवाई में पहले भी जब्त हुए हैं मादक पदार्थ
NDPS एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari