/sootr/media/media_files/2026/02/06/winery-robbed-alcohol-2026-02-06-23-35-28.jpg)
News in Short
- धार जिले के डही कस्बे में शराब दुकान से बोतलें लूटी गईं।
- वीडियो में विधायक के चचेरे भाई अर्जुन सिंह बघेल का नाम आया।
- बुजुर्ग कर्मचारी ने लूट रोकने की कोशिश की, लेकिन दबंगों ने अनसुना किया।
- पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखा, शिकायत मिलने पर कार्रवाई का वादा किया।
- विधायक ने कहा कि अर्जुन सामान लेने दुकान पर गए थे, लेकिन बोतल उठाने वालों को नहीं जानते।
News in Detail
धार जिले के डही कस्बे में शराब दुकान से वाइन की महंगी बोतले सरेआम लूट ली गईं। आरोपियों की दबंगई व उनके सियासी रुतबे के आगे दुकान का बुजुर्ग कर्मचारी हाथ जोड़े हुए लूट नहीं करने की विनती करते रहा। लेकिन दबंगों ने उसे अनसुना कर दिया। खास बात यह कि शराब दुकान में हुई लूट की इस अनोखी घटना में आरोप,सफाई व पुलिस कार्रवाई का इंतजार,तीनों साथ-साथ चल रहे हैं।
एमपी से दुबई-सिंगापुर समेत 8 देशों और 17 घरेलू रूट्स पर जल्द शुरू होगी हवाई सेवा
दबंग शराब ढोते रहे, दुकानदार हाथ जोड़े खड़ा रहा
धार के डही स्थित एक शराब दुकान से बोतलें उठाकर ले जाने का वीडियो 4 फरवरी का बताया जा रहा है। वायरल फुटेज में पांच लोग दुकान के बाहर और जालीदार खिड़की के पास नजर आते हैं। एक व्यक्ति खिड़की से भीतर जाकर रैक से शराब की बोतलें निकालता है और बाहर खड़े लोगों को थमा देता है। बाहर मौजूद लोग बोतलें पास खड़ी कार में रखते दिखते हैं। यह क्रम कई बार दोहराया जाता है।
तीन दिन, फिर वही दावे: भोपाल में कांग्रेस का मंथन या आपसी कलह का नया अध्याय?
विधायक का चचेरा भाई मौके पर मौजूद
वीडियो में कुक्षी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल के चचेरे भाई अर्जुन सिंह बघेल भी दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन, विधायक प्रतिनिधि के तौर पर काम संभालते हैं। फुटेज में वे दुकान के बाहर खड़े नजर आते हैं, जबकि उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति अंदर जाकर बोतलें निकालता दिख रहा है।
SIR के साइड इफेक्ट : एक नाम से कई शिकायतें तो कहीं बीएलओ के मतदाता होने पर आपत्ति
बुजुर्ग कर्मचारी की विनती अनसुनी
दुकान में घुसकर बोतलें ले जाने पर एक बुजुर्ग कर्मचारी हाथ जोड़कर दबंगों को रोकने की कोशिश करता है,लेकिन उसकी विनती को अनसुना कर दिया जाता है।
विधायक बोले-भाई तो सिर्फ वहां खड़ा था
विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने माना कि अर्जुन सिंह उनके चचेरे भाई हैं। उनका कहना है कि अर्जुन सामान लेने दुकान पर गए थे और वीडियो में वह केवल दुकान के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। विधायक के मुताबिक,बोतलें उठाने वाले लोगों को वे नहीं जानते।
CM डॉ.मोहन यादव डीजीपी मकवाना से नाराज, मध्यप्रदेश के नौ IPS अफसरों की ट्रेनिंग अधर में
शिकायत आई तो करेंगे कार्रवाई :थाना प्रभारी
इस मामले में डही पुलिस की हालत भी बहुत कुछ शराब दुकान के बुजुर्ग कर्मचारी की तरह है। डही थाना प्रभारी दिलीप कुमार तड़ेवला कहते हैं-सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उन्होंने भी देखा। इस आधार पर वह स्थिति पर नजर रखें हुए हैं। कोई शिकायत आई तो कार्रवाई करेंगे।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us