जनता चौपाल में महिला ने इंदौर महापौर को दिखाया निगम का आईना, गौड़ पैदल चलते थे, लोगों मिलते थे, आप भी कीजिए

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनता चौपाल शुरू की। इसमें नगर निगम के कामकाज को लेकर सवाल खड़े किए गए। महिला ने महापौर से कहा कि जब नगर निगम कर्जे में है तो फिर अच्छी सड़क खोदते क्यों हो।

author-image
Sanjay Gupta
New Update
woman-shows-mayor-indore

INDORE. इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनता चौपाल शुरू की है। लेकिन इसमें एक महिला ने उन्हें नगर निगम के कामों को लेकर आईना दिखा दिया। वार्ड 84 में महिला ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को दो टूक कह दिया कि आपकी पार्टी काम नहीं कर रही है।

लक्ष्मण सिंह गौड़ ( पूर्व दिवंगत मंत्री ) फोर व्हीलर में नहीं पैदल चलते थे। लोगों से मिलते थे। इसलिए आज भी क्षेत्र लोग उन्हें पूजते हैं। आप भी जनता की सुनिए, उनसे रूबरू होइए। जब महापौर ने कहा कि हम भी कोशिश करेंगे तो महिला ने साफ कह दिया कि देखते हैं आप कितनी कोशिश करते हैं। 

निगम कर्जे में हैं तो फिर अच्छी सड़क क्यों खोदते हो

महिला ने कहा कि कहा जाता है कि नगर निगम कर्जे में हैं। जब कर्जे में हैं तो फिर अच्छी सड़क खोदते क्यों हो। बगीचा यहां का अच्छा था थोड़ा ठीक करना था दीवार तोड़ी दी। पेवर ब्लॉक उखाड़ दिए जो अच्छे थे। निवेदन है कि आप काम कीजिए, जनता से मिलिए, उनसे रूबरू होइए। पार्षदों को बोलिए कि वह घर-घर जाकर लोगों से मिले, जनता बहुत परेशान है। उनकी समस्याएं सुनिए। 

भोजशाला मामला : जबलपुर मुख्य पीठ से दोबारा इंदौर बेंच भेजा केस, 23 फरवरी को अगली सुनवाई

आपका प्रभाव है तो नाम ही काफी होना था

जब महिला ने कहा कि यहां लंबे समय से खुदा हुआ था आपके आने पर दस मिनट पहले इसे भरा गया। इस पर महापौर ने कहा कि इसलिए दौरा करते हैं चौपाल कर रहे हैं कि प्रभाव हो। इस पर महिला ने करारा जवाब दिया और कहा कि यदि प्रभाव है तो फिर नाम ही काफी होना चाहिए था। दौरे की जरूरत ही नहीं होना थी। यह कटु सत्य है, आपकी पार्टी काम नहीं कर रही है। 

इंदौर की 78 साल की दादी को मिला गोल्ड मेडल, थम गईं सबकी निगाहें, पढ़ें इनकी इंस्पिरेशनल जर्नी

टैक्स भी खूब बढ़ा दिया है

महिला ने कहा कि साल 2021 में भी टैक्स बढ़ाया गया और अब फिर टैक्स बढ़ा दिया गया है। स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। द्वारिकापुरी में अब कोई गरीब नहीं बचा, सभी पर संपत्ति कर लग गया है। महापौर ने कहा कि उनके सभी सुझावों पर काम होगा, लेकिन महिला ने दो टूक जवाब दिया, देखते हैं कि आप कितनी कोशिश करते हैं।

मध्यप्रदेश भोजशाला केस इंदौर बेंच से जबलपुर हाईकोर्ट शिफ्ट, चीफ जस्टिस करेंगे सुनवाई

भूमाफिया की मदद करने पर इंदौर कलेक्टर की सख्ती, तहसीलदार, पटवारी और आरआई को हटाया

कौन थे लक्ष्मण सिंह गौड़ ?

दिवंगत लक्ष्मण सिंह गौड़ विधानसभा चार से पहली बार 1993 में विधायक बने थे। इसके बाद 1998, 2003 में भी चुनाव जीते। शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में वह स्कूल मंत्री भी बने। साल 2008 में 11 फरवरी को कार एक्सीडेंट में उनका निधन हो गया था। इसके बाद पत्नी मालिनी गौड़ इस क्षेत्र से लगातार 2008, 2013, 2018, 2023 में चुनाव जीती। विधायक मालिनी गौड़ के महापौर काल में ही इंदौर पहली बार सफाई में नंबर वन बना था।

मध्यप्रदेश इंदौर विधायक मालिनी गौड़ पुष्यमित्र भार्गव विधानसभा
Advertisment